{"_id":"57966bd24f1c1bc80a21e238","slug":"two-family-3-women-injured-tohana-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर भिड़े दो परिवार, 3 महिलाओं सहित 8 घायल, चार रेफर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर भिड़े दो परिवार, 3 महिलाओं सहित 8 घायल, चार रेफर
fatehabad
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ रोड स्थित कल्याण नगर में मामूली बात को लेकर दो परिवारों में हुए झगडे़ में तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। जिसमें चार की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में उपचारधीन नौरंग ने बताया कि पड़ोसी परमल सिंह रात्रि को उससे बिजली की तार उधार मांगकर ले गया था तथा जब वह अगली सुबह अपनी तार वापिस मांगने लगा तो वे झगड़े पर उतारू हो गए लेकिन वह घर लौट आया। नौरंग का आरोप है कि सुबह लगभग आठ बजे कुछ लोग लाठी-गंडासियों से लैस होकर आए और उनसे मारपीट करने लगे। इस बीच वह और उसकी पत्नी रानी, बेटा राजन, राजकुमार व पुत्रवधू पूनम घायल हो गए। जबकि दूसरी तरफ से घायल परमल ने उनके आरोपों का झूठा ठहराते हुए उसके परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है जिससे वह तथा उसकी पत्नी गुड्डी और बेटा सूर्य घायल हो गए।
दोनों गुटों के झगड़े में एक गुट के मां-बेटा रानी और राजकुमार जबकि दूसरे गुट के गुड्डी और उसका बेटा सूर्यप्रकाश को गंभीर हालत देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।