{"_id":"5764494d4f1c1b542111b7d7","slug":"try-to-climb-tractor-on-famaily-land-case-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, बरसाईं लाठियां, वीडियो वायरल, पीड़ित पक्ष पर ही केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, बरसाईं लाठियां, वीडियो वायरल, पीड़ित पक्ष पर ही केस
fatehabad
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
पत्नी काे गाोदी में उठाकर िश्ाशिकायत करने पहुंचा पीडित।।
- फोटो : amar ujala
फतेहाबाद के जाखल के गांव चूहड़पुर में एक पक्ष द्वारा जमीन पर कब्जा करने के लिए परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाने और लाठियों से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की सारी हरकतें वीडियो में कैद हो गई हैं। यह वीडियो गांव के ही एक लड़के ने अपने मोबाइल से बनाया है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने घायल पीड़ित परिवार के नौ लोगों पर मामला दर्ज कर दिया। शुक्रवार को गांव चूहड़पुर की पंचायत घायल बुजुर्गों को लेकर एसपी के पास पहुंची। पीड़ित प्रेम प्रकाश भी अपनी घायल बीवी को गोद में उठाकर एसपी दफ्तर पहुंचा। एसपी ने एसएचओ को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
शनिवार को शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचे पीड़ित परिवार के गुरदयाल सिंह ने बताया कि बीमार होने पर गांव के ही डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने साजिश रचकर रजिस्ट्री करवा ली और ट्यूबवेल कनेक्शन का हिस्सा लिखवा लिया। आरोप है कि तीन दिन पहले बेटा प्रेम सिंह, जयप्रकाश, बेटी गीतो और पुत्र वधू मुर्ति व पम्मी तथा पत्नी गेजो खेत में काम करने के लिए जा रहे थे तो भूपेंद्र सिंह व एक दर्जन के करीब लोग आए और ट्रैक्टर कुचलने का प्रयास किया। इसके अलावा आरोपियों ने लाठियों से हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने मिलीभगत कर आरोपी भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर ही हमारे परिवार के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इन पीड़ितों पर हुआ मामला दर्ज
जाखल पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रेम सिंह, जय प्रकाश, मूर्ति देवी, पम्मी देवी, गेजो देवी, गुरदयाल, जीतो देवी, लड्डू सिंह, थनडूराम के खिलाफ गंडासियों से हमला करने का मामला दर्ज कर रखा है।
विज्ञापन
वीडियो ने खोली पुलिस की पोल
एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित परिवार ने विडियो दिखाई। इसमें आरोपी किस तरह से ट्रैक्टर ऊपर चढ़ा रहे हैं और उसके बाद पीछे से आए एक दर्जन के करीब लोग हमला कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस ने किस दबाव में बिना जांच किए पीड़ित परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने एफआईआर में लिखा है कि पीड़ित परिवार ने शिकायतकर्ता पर गंडासियों से हमला कर दिया, जबकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीड़ित परिवार निहत्था था और उनके खिलाफ शिकायत देने वाले के पास ही हथियार थे, जिनसे आते ही पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया था।
चलने की हालत में नहीं थे घायल
ट्रैक्टर की चपेट में आए घायल एसपी के पास पहुंचे तो चलने क्या बैठने तक की हालत में नहीं थे। जिस समय परिवार शिकायत लेकर पहुंचे उस समय एसपी कार्यालय में नहीं थे। घायल गुरदयाल और उसकी पत्नी को साथ आए लोग उठाकर एसपी के पास पेश हुए।
मेरे पास शिकायत लेकर चूहड़पुर के लोग आए थे। मैंने एसएचओ को फोन कर आदेश दिए हैं कि मामले की जांच करें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
ओपी नरवाल, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद