{"_id":"62ff360ea8e4216e455fe5e8","slug":"tohana-case-against-head-cashier-of-central-bank-on-withdrawal-of-money-from-account-of-deceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना: सेंट्रल बैंक में मृतकों के खातों से हो गया लाखों का ट्रांजेक्शन, हेड कैशियर के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टोहाना: सेंट्रल बैंक में मृतकों के खातों से हो गया लाखों का ट्रांजेक्शन, हेड कैशियर के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 19 Aug 2022 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:34 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में धीरज ने बताया कि बैंक में दो मृतको के परिजनों ने शिकायत दी कि उनके परिजनों के बचत बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में हजारों रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
टोहाना सेंट्रल बैंक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
टोहाना के चंडीगढ़ रोड स्थित सेंट्रल बैंक के हेड कैशियर रवि कुमार पर मृतकों के खाते से रुपये निकालने के मामले में शहर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बैंक के रीजनल मैनेजर धीरज गोयल द्वारा डीएसपी टोहाना को दी शिकायत पर की है। बैंक रीजनल मैनेजर के अनुसार 35 खातों से 53 ट्रांजेक्शन से पांच लाख 42 हजार 564 रुपये का लेनदेन हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में धीरज ने बताया कि बैंक में दो मृतको के परिजनों ने शिकायत दी कि उनके परिजनों के बचत बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में हजारों रुपये निकाले गए हैं। बैंक में मिली पहली शिकायत में गांव सिंबल वाला निवासी जंगीर सिंह ने बताया कि उसकी माता हरदेव कौर की मृत्यु होने के बाद 28 जनवरी 2020 को उनके बचत खाते से 62 हजार रुपये निकाले गए। दूसरी शिकायत में गांव पारता निवासी बंसीलाल ने बताया कि उसके पिता भगीरथ की मृत्यु के बाद 30 अक्तूबर 2019 को उसके पिता के बचत खाते से दो बार में 19 हजार रुपये निकाले गए जिसके बाद मामले की जांच की गई।
पहली शिकायत पर विभाग ने स्टैंड अलोन मामला माना लेकिन दूसरी शिकायत मिलने के बाद शाखा प्रबंधक वैशाली ने सूचना उन्हें दी। जब पूरे मामले की जांच की गई तो 35 खातों से 5 लाख 42 हजार 564 रुपये का लेनदेन होना सामने आया है। इस बारे में थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि सेंट्रल बैंक के उच्च अधिकारियों द्वारा रवि हेड कैशियर के खिलाफ मृतकों के खाते से फर्जी तरीके से रुपये निकालने की शिकायत दी है। पुलिस ने रवि कुमार हेड कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं मे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।