{"_id":"69d2195b3273b79489032f84","slug":"tire-on-a-wedding-party-s-vehicle-burst-the-vehicle-crashed-into-a-tree-in-fatehabad-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में हादसा: वेटर पार्टी की गाड़ी का टायर फटा, पेड़ से टकराई; दो युवकों की मौत व आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद में हादसा: वेटर पार्टी की गाड़ी का टायर फटा, पेड़ से टकराई; दो युवकों की मौत व आठ घायल
Sun, 05 Apr 2026 01:42 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: Naveen
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:42 PM IST
सार
मृतको की पहचान रहनवाली निवासी जग्गासिंह और संगरूर निवासी आर्यन के रूप में हुई है। फिलहाल भुना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गाड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव जांडली कलां के पास रविवार सुबह इको गाड़ी का टायर फट गया और पेड़ से टकरा गई। हादसे में इको गाड़ी सवार दो युवको की मौत हो गई और 8 युवक घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
गाड़ी में सवार सभी लोग वेटर पार्टी के सदस्य थे और पंजाब के संगरूर से फतेहाबाद में आयोजित शादी समारोह में आ रहे थे। मृतको की पहचान रहनवाली निवासी जग्गासिंह और संगरूर निवासी आर्यन के रूप में हुई है। फिलहाल भुना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन