{"_id":"6a8d01ebb06259fd99081653","slug":"tile-mason-murdered-in-fatehabad-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में टाइल मिस्त्री की हत्या: वाटर वर्क्स के सामने गली में मिला शव, झलनिया में देर रात की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद में टाइल मिस्त्री की हत्या: वाटर वर्क्स के सामने गली में मिला शव, झलनिया में देर रात की वारदात
Tue, 25 Aug 2026 08:16 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: Nivedita
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:16 AM IST
सार
मृतक के भाई बुधराम ने आरोप लगाया कि उसके भाई महेंद्र पर देवेन्द्र, दर्शन सिंह, अजय, रामू और सतीश ने साजिश के तहत हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने महेंद्र को जान से मारने की नीयत से लकड़ी के डंडों और तलवार से वार किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद में सदर थाना क्षेत्र के गांव झलनिया में सोमवार रात टाइल मिस्त्री की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र भरत सिंह के रूप में हुई है। उसका शव गांव में वाटर वर्क्स के सामने वाली गली में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया। मृतक टाइल लगाने का काम करता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई बुधराम ने आरोप लगाया कि 24 अगस्त की रात करीब नौ बजे उसके भाई महेंद्र पर देवेन्द्र, दर्शन सिंह, अजय, रामू और सतीश ने साजिश के तहत हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने महेंद्र को जान से मारने की नीयत से लकड़ी के डंडों और तलवार से वार किए। गंभीर चोट लगने से महेंद्र की मौत हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज की गई है।