{"_id":"6482d04f7feed2fadc0080b9","slug":"thieves-stole-cash-and-jewellery-from-house-in-tohana-of-fatehabad-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: परिवार गया था जींद, टोहाना में घर से नकदी व जेवर चोरी कर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: परिवार गया था जींद, टोहाना में घर से नकदी व जेवर चोरी कर ले गए चोर
Fri, 09 Jun 2023 12:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:40 PM IST
सार
फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में हरपाल चौक निवासी अमीर ने बताया कि वह वीरवार को परिवार सहित किसी काम से जींद गया हुआ था और रात को चोरों ने सेंधमारी करते हुए चोरी की है। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह जब उसका भाई दूध लेने के लिए घर के आगे से गुजरा तो उसने मकान का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना शहर में हरपाल चौक स्थित एक मकान से चोर हजारों रुपये और 15 तोले चांदी के गहने चोरी करके ले गए। चोरी को अंजाम उस समय दिया गया, जब परिवार किसी काम से जींद गया हुआ था। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद मकान मालिक अमीर की शिकायत पर आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में हरपाल चौक निवासी अमीर ने बताया कि वह वीरवार को परिवार सहित किसी काम से जींद गया हुआ था और रात को चोरों ने सेंधमारी करते हुए चोरी की है। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह जब उसका भाई दूध लेने के लिए घर के आगे से गुजरा तो उसने मकान का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। जिस पर उसके भाई ने उसे व वार्ड पार्षद को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचित कर दिया गया। उसने बताया कि वह घर पर आया तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अमीर ने बताया कि चोर उसके घर से 10 हजार रुपये की नकदी, चांदी के कंगन, पायल, अंगूठियां सहित करीब 15 तोले चांदी के गहने चोरी कर ले गए हैं। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि मकान मालिक अमीर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन