फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Theft took place during the night domination campaign of the police in Fatehabad of Haryana

पुलिस का नाइट डोमिनेशन: 400 जवानों की तैनाती, 41 जगहों पर नाकेबंदी, फिर भी चौकी के सामने 6 दुकानों के ताले टूटे

Sun, 09 Jan 2022 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 11:31 PM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार को पुलिस के नाइट डोमिनेशन को चोर ने फेल कर दिया। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान हुई। 31 दिसंबर को नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आये आरोपी ने चौकी के सामने वारदात की।

विज्ञापन
Theft took place during the night domination campaign of the police in Fatehabad of Haryana
फतेहाबाद में नाइट डोमिनेशन के दौरान चेकिंग करती पुलिस दूसरी ओर शिवालय मार्केट की दुकान में चोरी करता चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस का ये कैसा नाइट डोमिनेशन है? 41 जगहों पर नाकाबंदी करके रातभर जिले की किलेबंदी करके पुलिस तैनात खड़ी रही और एक चोर पुलिस चौकी के सामने कुछ दूरी पर एक या दो नहीं बल्कि छह दुकानों के ताले तोड़ने की वारदात कर गया। हालांकि पुलिस नाइट डोमिनेशन के दौरान 1752 वाहन चेक करने और 103 जगहों पर चेकिंग करने का अभियान चलाने का दावा करते हुए नशा, शराब तस्करी जैसे दूसरे अलग-अलग मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी हाल ही में 31 दिसंबर को नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था।

विज्ञापन


लेकिन बड़ा सवाल ये है कि पुलिस चौकी के सामने चोरी की घटनाओं को लेकर संवेदनशील क्षेत्र शिवालय मार्केट में सुरक्षा ढीली कैसे रह गई? फिलहाल पुलिस दुकानदारों की शिकायत पर नियमानुसार अपनी कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार शिवालय मार्केट में रविवार सुबह-सवेरे दुकानदार जैसे ही अपनी दुकानों पर पहुंचे तो कई दुकानों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


दुकानदारों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों से पूरी घटना की जानकारी ली और जांच पड़ताल की। पुलिस ने यहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जिसमें चोरी की हरकत को अंजाम देते हुए चोर दिखाई भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुकान के संचालक जगदीशचंद्र ने बताया कि उसे सुबह 7 बजे पड़ोसी दुकानदारों ने सूचना दी कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए मिल और अंदर चेक किया तो गल्ले से 9300 रुपये की नकदी गायब थी। दुकानदार ने बताया कि शिकायत पुलिस को दी गई है और पुलिस ने दुकान पर आकर चेकिंग की है। दुकान में लगे सीसीटीवी को पुलिस ने चेक किया जिसमें चोरी की घटना को एक युवक अंजाम देते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस चोरी की घटना की छानबीन में जुटी है। 

बस स्टैंड चौकी के सामने शिवालय मार्केट है संवेदनशील

चोरी की घटनाओं को लेकर बस स्टैंड चौकी के सामने शिवालय मार्केट हमेशा से संवेदनशील रहा है। सर्दी के मौसम में यहां चोरी की घटना की गुंजाइश काफी अधिक बनी रहती है और इसका उदाहरण शनिवार की रात को सामने भी आया। चौकी के सामने पुलिस नाकाबंदी करके अलर्ट रही लेकिन सामने ही कुछ दूरी पर चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर पुलिस की सारी चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए। 
 

ये रही नाइट डोमिनेशन की सफलता 

जिलेभर में कुल 400 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नाइट डोमिनेशन के तहत गश्त पर रहे और अपराधियों की धरपकड़ की गई। अभियान के दौरान फतेहाबाद पुलिस ने जिलेभर में 41 नाके लगाकर जहां 1752 आने-जाने वाले वाहनों को चैक किया। 103 सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों से नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 96 ग्राम हेरोइन, 92 बोतल देसी शराब व 33 बोतल नाजायज शराब बरामद कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 2 पीओ व 1 बेलजंपर को भी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई। व्हीकल चेकिंग के 4 वाहनों के चालान व 2 वाहनों को जब्त भी किया गया। पुलिस ने बिना वजह घर से बाहर घूमने वाले 75 लोगों के अजनबी पर्चे भी काटे। हर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन व बस अड्डों, होटल, ढाबे व धर्मशाला आदि को भी चेक किया गया।

एसपी की अपील- सीसीटीवी और अलार्मिंगं सेंसर इक्यूपमेंट लगवाएं 

पुलिस का हर जगह उपलब्ध होना मुश्किल होता है। मेरी जिलावासियों से अपील है कि यदि लोग अपने घरों, दुकानों और संस्थानों आदि जगहों पर सीसीटीवी जरूर लगवाएं। आजकल कई अलार्मिंग इक्यूपमेंट भी मार्केट में उपलब्ध हैं जो चोरी की घटना होने पर अलर्ट करते हैं। इसलिए लोग सीसीटीवी और अलार्मिंग सेंसर इक्यूपमेंट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें जिससे कि चोरी की घटनाओं से बचा जा सके।  

पुलिस क नाइट डोमिनेशन काफी सफल रहा लेकिन फतेहाबाद की बस स्टैंड चौकी के सामने कई दुकानों में चोरी होना मेरे संज्ञान में आया है। चौकी के सामने दुकानों में चोरी हो जाना पुलिस के लिए बेहद गंभीर विषय है। हालांकि पुलिस ने चोरी की घटना संज्ञान में आने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी हाल ही में 31 दिसंबर को नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था। फिलहाल घटना और कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट एसएचओ से मांगी गई है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। -सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed