फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Theft again in Shani temple in Fatehabad, incident captured in CCTV, incident happened earlier also

Fatehabad: शनि मंदिर में फिर हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पहले भी हो चुकी है वारदात

Mon, 19 Jun 2023 03:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 19 Jun 2023 03:58 PM IST
सार

मामले के मुताबिक पुरानी तहसील चौक में शनि मंदिर है। दो दिन पहले दिनदहाड़े एक युवक लोहे की राड लेकर मंदिर के अंदर घुसा और यहां से वाटर कूलर की मोटर, गैस सिलिंडर और पंखा चुराकर ले गया। मामले की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी है।

विज्ञापन
Theft again in Shani temple in Fatehabad, incident captured in CCTV, incident happened earlier also
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के पुरानी तहसील चौक स्थित शनि मंदिर में एक बार फिर से चोरी की वारदात हुई है। चोर मंदिर से सामान चोरी करके ले गए। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें युवक मंदिर में घुसता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत अनुसार
मामले के मुताबिक पुरानी तहसील चौक में शनि मंदिर है। दो दिन पहले दिनदहाड़े एक युवक लोहे की राड लेकर मंदिर के अंदर घुसा और यहां से वाटर कूलर की मोटर, गैस सिलिंडर और पंखा चुराकर ले गया। मामले की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इस दौरान चोर मंदिर में ऊपर के रास्ते से घुसे थे और सामान चोरी करके ले गए थे।
विज्ञापन


पार्क में घूमते रहे है नशेड़ी युवक
मंदिर के पास ही हेरिटेज पार्क है। यहां पर दिन के समय नशेड़ी किस्म के युवक घूमते रहते है। बताया जा रहा है ये युवक ही नशे की पूर्ति के लिए चोरी  को अंजाम दे रहे है। फिलहाल मंदिर प्रबंधन की तरफ से शहर पुलिस को शिकायत दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed