फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The injured person died, in the assault, including the wife, filed a case of murder, fatehabad news

मारपीट में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा, पत्नी सहित चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Sat, 21 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भट्टूकलां
ब्यूरो/ अमर उजाला, भट्टूकलां Updated Sat, 21 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
The injured person died, in the assault, including the wife, filed a case of murder, fatehabad news
मर्डर मिस्ट्री
गांव खाबड़ाकलां में करीब 15 दिन पहले अपहरण के बाद की गई मारपीट में घायल व्यक्ति ने शनिवार को हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। भट्टूकलां पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। खाबड़ाकलां निवासी करीब 24 वर्षीय रोशन को छह जनवरी को उनके रिश्तेदारों ने भट्टूमंडी से उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को अपहरणकर्ता गांव बनावाली व बीघड़ के बीच सड़क पर फेंक गए थे।
विज्ञापन


मृतक के मामा महेंद्र पुत्र शीशपाल निवासी मताणा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि मृतक के जीजा महेंद्र निवासी जाखोदखेड़ा व महेंद्र के जीजा पवन निवासी ढिंगसरा व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने मृतक की पत्नी के साथ षड्यंत्र रचकर उसके भांजे को मारपीट कर फेंक गए। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर मृतक की पत्नी कविता उर्फ सविता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ मोबाइल से सबूत नष्ट करने का मामला भी दर्ज कर लिया था। अब उपचार के दौरान रोशन की मौत होने पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि इस मामले में हत्या की धारा शामिल कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दादा और नाना ने नकारा, जेल में मां के साथ रहेगा मासूम
मृतक रोशन का साढ़े तीन वर्षीय बच्चा सौरभ को उसके दादा व नाना द्वारा अपने पास रखने से इंकार करने पर उसे उसकी मां कविता के साथ जेल भेज दिया गया है। इस मासूम को भी दूसरों के अपराध की सजा भुगतनी पड़ रही है। पुलिस ने सौरभ के दादा व नाना दोनों पक्षों से इसे अपने पास रखने की बात कही तो दोनों ही पक्षों ने इंकार कर दिया। ऐसे में बच्चे को उसकी मां के साथ जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed