फर्जी पासपोर्ट मामला: हरमनप्रीत और मनदीप की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें गठित, पंजाब पुलिस से मांगा सहयोग
पुलिस जाली सर्टिफिकेट को लेकर आखिरी कड़ी तक पहुंचने के बाद अब मास्टरमाइंड मनदीप और हरमनप्रीत की तलाश तेज करने में जुटी है। आतंकी हैंडलर रवि उर्फ नोनू और फर्जी पासपोर्ट के लिए दस्तावेज तैयार करने वालों के बीच संपर्क में इस्तेमाल हुई सभी तरह की डिटेल खंगालने में साइबर सेल की टीम जुटी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी हैंडलर और उसके एक साथी के फर्जी पासपोर्ट के मामले में मास्टरमाइंड आरोपी मनदीप और हरमनप्रीत की तलाश तेज करने के लिए स्पेशल टीमें गठित की गई हैं। सीआईए स्टाफ, सदर थाना फतेहाबाद और साइबर सेल की टीम को संयुक्त रूप से उक्त दोनों आरोपियों को लेकर सर्च ऑपरेशन तेज करेंगी। वहीं, आरोपियों के पाकिस्तान के साथ लगते जिलों में होने की अधिक संभावना होने के कारण फतेहाबाद पुलिस ने पंजाब पुलिस से सहयोग मांगा है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब फर्जी पासपोर्ट मामले में जाली सर्टिफिकेट और दूसरे फर्जी दस्तावेजों को तैयार करने वालों के साथ-साथ इन दस्तावेजों को आरोपियों तक पहुंचाने वाले सभी लोग पकड़े जा चुके हैं, इसलिए अब पुलिस का फोकस मनदीप और हरमनप्रीत की गिरफ्तारी पर है।
अभी तक पुलिस की दो दिशाओं में जांच चलने के कारण टीमों का आपस में कम्यूनिकेशन प्रभावी नहीं था, लेकिन अब साइबर सेल के साथ सीआईए और सदर थाना की टीम को जोड़कर छापे की कार्रवाई को और तेज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही आरोपी मनदीप और हरमनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
साइबर सेल खंगाल रहा संपर्क की सभी डिटेल
आतंकी हैंडलर रवि उर्फ नोनू अहरवां गांव के पते पर करन नाम से अपना फर्जी पासपोर्ट बनवाने में जिन भी लोगों के संपर्क में आया उनकी सभी तरह की संपर्क डिटेल साइबर सेल खंगाल रहा है। फर्जी पासपोर्ट बनवाने में जो भी लोग अपनी भूमिका निभाते हुए व्हाट्सएप, फेसबुक सहित तमाम दूसरी ऐसी एप जिसके जरिए ये आपस में संपर्क में रहे, इनकी सभी तरह की कॉल डिटेल, चैटिंग का बैकअप और जरूरी हर तरह की संपर्क डिटेल साइबर सेल खंगाल रहा है।
स्पेशल टीमें गठित की गईं : एसपी
फर्जी पासपोर्ट मामले में जाली दस्तावेजों के एंगल पर पुलिस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। अब पुलिस का पूरा फोकस इस मामले के मास्टरमाइंड मनदीप और आतंकी हैंडलर के साथी फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले हरमनप्रीत की गिरफ्तारी पर है। इन दोनों की तलाश के लिए स्पेशल टीमें गठित की गई हैं और पंजाब पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। - सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।