फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   sp checking in fatehabad, found asi without gun suspend, asi suspended

गाड़ी की बत्ती उतारकर चेकिंग पर निकले एसपी, बिना हथियार मिला एएसआई सस्पेंड

Sat, 18 Jun 2016 12:54 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 18 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
sp checking in fatehabad, found asi without gun suspend, asi suspended
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
पुलिस नाकों पर लगातार लापरवाही की शिकायतों के बीच एसपी ओपी नरवाल ने वीरवार रात को टोहाना में पुलिस नाकों का रियलिटी टेस्ट किया। एसपी ने बिना बत्ती की गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए पुलिस नाकों पर जांच की तो पुलिस कर्मचारी ड्यूटी के प्रति लापरवाह मिले। पुलिस कप्तान ने टोहाना के शहर थाना के एएसआई धर्मपाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। एएसआई बिना हथियार के ड्यूटी दे रहा था। इसके अलावा कई और खामियां पाए जाने पर छह पुलिसकर्मियों को एसपी ने फटकार लगाई। एसपी के इस औचक निरीक्षण की जानकारी टोहाना डीएसपी रविंद्र तोमर को भी नहीं थी। बाद में उन्हें भी बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था में खामियों से अवगत कराया गया। बता दें कि पिछले हफ्ते ही पुलिस नाकों से गैर हाजिर रहने पर नौ पुलिसकर्मियों को एक साथ निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


वीरवार देर रात दो बजे एसपी ओपी नरवाल अपनी सरकारी गाड़ी की बत्ती हटाकर और हूटर बंद कर टोहाना इलाके में पहुंचे। एसपी ने बताया कि टोहाना शहर थाने में तैनात एएसआई धर्मपाल के पास गश्त के दौरान हथियार नहीं मिला और न ही पीसीआर में कोई हथियार था। एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के निहत्था होने की सूरत में कोई भी बदमाश हमला कर सकता है या किसी वारदात को आसानी से अंजाम दे सकता है। एएसआई धर्मपाल को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा तीन पुलिसकर्मी बिजली घर के सामने लगाए गए नाकों से गायब मिले। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी नाके पर गाड़ियों की चेकिंग करने की बजाए साइड में बैठे रहे। शुक्रवार को तीनों पुलिसकर्मियों को एसपी कार्यालय में बुलाकर फटाकर लगाई गई। जमालपुर शेखां चौक पर सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई पीसीआर भी मौके पर नहीं मिली। एसपी ने पीसीआर के कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाकर फटकार लगाई।
विज्ञापन



डीएसपी साहब देख लो आपकी डिवीजन का हाल
टोहाना में जैसे ही एसपी ने चेकिंग शुरू की तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सभी पुलिसकर्मी एक-दूसरे को अलर्ट करने में जुट गए। एसपी ने खुद मौके पर पुलिसकर्मियों को एक-दूसरे को मोबाइल पर एसपी के औचक निरीक्षण की जानकारी देते हुए पकड़ा। चेकिंग में पुलिस कर्मियों की लापरवाही मिलने पर एसपी ने डीएसपी रविंद्र तोमर को फोन कर मौके पर बुलाया और गाड़ी में बिठाकर हालात से अवगत करवाया। बताया गया है कि एसपी नरवाल ने टोहाना डीएसपी रविंद्र तोमर के सामने टोहाना पुलिस की लापरवाही को लेकर काफी नाराजगी जताई है। एसपी ने उन्हें साफ कहा कि डीएसपी साहब, आपकी डिवीजन का हाल देख लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकों पर लापरवाही में 9 पुलिसकर्मी हो चुके हैं सस्पेंड
डीएसपी सिटी ने फतेहाबाद और आसपास के नाकों पर पिछले दिनों चेकिंग की थी। इस दौरान नौ पुलिसकर्मी नाकों से नदारद मिले। इस मामले में एसपी ने नौ पुलिसकर्मियों को पहले ही सस्पेंड कर दिया था। गुरुनानक पुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतपाल को भी एसपी ने लापरवाही करने के आरोप मे निलंबित किया था।


लगातार मिल रही थीं शिकायतें
कई दिनों से टोहाना इलाके के पुलिसकर्मियों की शिकायत आ रही थी कि नाकों पर सही तरीके से चेकिंग नहीं हो रही है। इसी कारण बीती रात मैंने खुद अपनी गाड़ी की बत्ती उतार कर औचक निरीक्षण किया। कई पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से गायब मिले और एक एएसआई बिना हथियार के तैनात मिला। उस एएसआई को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
ओपी नरवाल, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed