{"_id":"96107b97bbead043641112248007c6b5","slug":"rape-case-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल की बेटी के साथ किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 साल की बेटी के साथ किया दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां के एक गांव में एक बाप ने अपनी 13 साल की बेटी को हवस का शिकार डाला। पीड़ित लड़की ने रिश्ते में लगने वाले चाचा को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
चाचा ने इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां पिछले दो साल से घर से लापता है और तीनों लड़कियां अपने बाप के पास रह रही थी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र सिंह ने बताया है कि उसकी 13 वर्षीय भतीजी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। रविवार को उसने अपने पिता की करतूतों के बारे में बताया। वह पीड़ित भतीजी को लेकर महिला थाने पहुंचा। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पिता सुरजीत उर्फ काकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुष्पा सिहाग, महिला थाना प्रभारी