फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police Arrested Three Accused while taking 40 Thousand rupees in Honey trap Case

हनीट्रैप का हैरतअंगेज मामला : दो महिलाओं ने व्यक्ति को बुलाया, कपड़े उतार वीडियो बनाई और फोटो खींच कर दी ये डिमांड

Tue, 16 Mar 2021 08:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Mar 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Police Arrested Three Accused while taking 40 Thousand rupees in Honey trap Case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक गांव में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने एक व्यक्ति को जाल में फंसाकर साथियों के साथ मिलकर अश्लील वीडियो व फोटो बनाई और बाद में दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगे। 40 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को 40 हजार रुपये और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। वहीं मामले में शामिल मुख्य आरोपी महिला को मंगलवार को काबू कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। इधर, मंगलवार को चारों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायत में पंजाब के संगरूर जिले के गांव बलरां निवासी युवक ने बताया कि 13 मार्च को बबनपुर निवासी उसके फूफा की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे रतिया के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

विज्ञापन

वह रतिया आया तो फूफा ने बताया कि 12 मार्च को एक महिला ने उसे गांव ब्रह्मणवाला बुलाया। यहां महिला के साथ एक अन्य महिला भी थी, जो उसे गांव जोहड़ के पास एक अज्ञात मकान में ले गई। कमरे में ले जाकर उसके कपड़े उतरवा दिए और दूसरी महिला ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो खींच ली। इसी दौरान आरोपी गांव ब्राह्मणवाला निवासी, नछतर सिंह, गांव सुखमनपुर निवासी मंगतराम उर्फ काला, गांव महमदकी निवासी सुक्खा सिंह भी आ गए। 

आरोपियों ने धमकी दी कि अगर दो लाख रुपये नहीं दिए तो दुष्कर्म के मामले में फंसा देंगे, जिससे तनाव में आकर उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसके फूफा के मोबाइल पर आरोपियों का फिर फोन आया। इस दौरान 40 हजार रुपये में मामला तय हो गया। सोमवार रात शहर की अनाजमंडी के पास जैसे ही आरोपियों को 40 हजार रुपये दिए तो पुलिस ने आरोपी नछतर सिंह, मंगतराम व सुखा सिंह को काबू कर लिया है। 

रतिया के एक गांव निवासी व्यक्ति को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मामले में तीन आरोपियों को मौके पर 40 हजार रुपये के साथ पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी महिला की गिरफ्तारी कर ली है। मामले की जांच कर रहे हैं। - सुभाष चंद्र, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed