{"_id":"63aaf761aeba0c01a95a1cc5","slug":"officials-committed-fraud-in-the-crop-compensation-will-received-by-the-farmers-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: किसानों को मिलने वाले फसल मुआवजे में अधिकारियों ने किया फर्जीवाड़ा, CM फ्लाइंग की जांच में खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: किसानों को मिलने वाले फसल मुआवजे में अधिकारियों ने किया फर्जीवाड़ा, CM फ्लाइंग की जांच में खुलासा
Tue, 27 Dec 2022 07:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:17 PM IST
सार
कृषि विकास अधिकारी, बीमा कंपनी कर्मचारी व चार हलका पटवारियों पर केस दर्ज किया गया है। सीएम फ्लाइंग की जांच में सच सामने आया है। पांच गांवों के 145 किसानों के फसल मुआवजे पर ओवर राइटिंग करके कम दिखाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश की वजह से खराब हुई किसानों की फसल का मुआवजा दिलाने के लिए भरे गए फार्मों में ओवर राइटिंग करके धोखाधड़ी करने के मामले में बीमा कंपनी, कृषि अधिकारी व चार हलका पटवारियों सहित छह लोगों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने केस दर्ज करवाया है। सदर थाना पुलिस ने उड़नदस्ते के एसआई कुलदीप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उड़नदस्ते ने जांच में पाया कि जिले के पांच गांवों के 145 किसानों के मुआवजा राशि फार्म पर कंपनी कर्मचारियों व अधिकारियों ने ओवर राइटिंग करके नुकसान को कम दर्शाया, जिससे किसानों को 3200 रुपये से लेकर 3800 रुपये प्रति एकड़ का आर्थिक नुकसान हुआ है।
शिकायत में एसआई कुुलदीप सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि जिले के गांव खानपुर, बस्ती भीवां, हिजरावां कलां, भूथन खुर्द तथा फतेहाबाद के ग्रामीणों की वर्ष 2020 में अधिक बारिश के कारण जलभराव की वजह से फसल खराब हुई थी। ऐसे 145 किसानों ने कृषि विभाग को फसल खराबे की शिकायत दी थी। संबंधित अधिकारी व बीमा कंपनी कर्मचारी इन गांवों में सर्वे के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने गांव खानपुर के 35 किसानों व फतेहाबाद क्षेत्र के 30 किसानों की गेहूं की फसल में 30-30 फीसदी, हिजरावां कलां के 45 व बस्ती भीवां के 10 किसानों की गेहूं की फसल में 35-35 फीसदी तथा भूथन खुर्द के 25 किसानों की गेहूं की फसल में 35 फीसदी नुकसान पाया औैर मुआवजे के लिए उनके फार्म भी भर दिए।
आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपियों ने आपस में साजबाज होकर जिन किसानों की फसल का खराब 30 फीसदी था, उनके फार्मों पर ओवर राइटिंग करके इसे 23 फीसदी व जिन किसानों का फसल खराबा 35 फीसदी था, उनका 23 से 25 फीसदी कर दिया। इस तरह किसानों को प्रति एकड़ 3200 से 3800 रुपये का नुकसान हुआ है।
फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने कृषि विकास अधिकारी सुभाष चिनिया, बजाज एलायंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी चबला मोरी निवासी राजविंद्र सिंह, गांव भूथन खुर्द के हलका पटवारी प्यारेलाल, फतेहाबाद व खानपुर के हलका पटवारी गुरनाम सिंह, बस्ती भीवां के हलका पटवारी अमर सिंह व हिजरावा कलां के हलका पटवारी बलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सीएम फ्लाइंग की ओर से किसानों को फसल खराबे के लिए मिलने वाले मुआवजे में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। मामले में छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है, जो लोग इसमें संलिप्त हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी और कितना घपला हुआ है, इसका पता लगाया जाएगा। - रुपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी फतेहाबाद