फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Murder in Fatehabad Attacked with brick, broken liquor bottle punched in stomach

Haryana: ईंट से किया हमला, पेट में घोंपी शराब की टूटी बोतल, मरने तक गले में साफा बांधकर घुमाया

Wed, 22 May 2024 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 May 2024 11:08 PM IST
सार

साथ बैठकर शराब पी, झगड़ा हुआ तो मौत के घाट उतार दिया। गांव खाई में मैकेनिक की हत्या मामले में दो युवक गिरफ्तार हुए हैं। पहले शक की सुई दो अन्य युवकों पर थी।

विज्ञापन
Murder in Fatehabad Attacked with brick, broken liquor bottle punched in stomach
जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के गांव खाई में 20 मई की रात को मैकेनिक देवीलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही 29 वर्षीय संदीप व 25 वर्षीय सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने देवीलाल के साथ इकट्ठे बैठकर शराब पी। इस दौरान तीनों का आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद संदीप और सुनील ने देवीलाल के ऊपर ईंट से हमला कर दिया और सिर पर शराब की बोतल भी मार दी। बोतल टूटने के बाद उससे देवीलाल के पेट पर हमला कर दिया, जिससे देवीलाल की मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने देवीलाल के गले में साफा बांधकर घुमाया, जब देखा कि देवीलाल की मौत हो गई है तो दोनों वहां से भाग गए। सदर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन


देवीलाल की हत्या के मामले में पुलिस व परिजनों को संदीप और सुनील की गिरफ्तारी से पहले देवीलाल की हत्या का शक उसके दो अन्य दोस्तों पर था। मृतक देवीलाल के भाई सेठी ने भी शिकायत में दो अन्य दोस्त के साथ बैठकर शराब पीने की बात भी बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते ही पुलिस ने पहले देवीलाल के दो अन्य दोस्तों मांगू और निक्का को पूछताछ के लिए लेकर आई। इन दोनों ने बताया कि उन्होंने देवीलाल के साथ बैठकर ठेके के पास शराब पी थी। मगर थोड़ी देर बाद देवीलाल उन्हें घर जाने की बात कहकर वहां से चला गया।

पुलिस को गांव के सीसीटीवी से देवीलाल के शराब ठेके से जाने की फुटेज मिली। इसके बाद पुलिस ने गांव में पूछताछ की तो पता चला कि मांगू और निक्का के साथ शराब पीने के बाद देवीलाल ने थोड़ी दूर खेतों में अपने दो अन्य दोस्तों सुनील व संदीप के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद पुलिस ने गांव में दोनों युवकों की तलाश की तो दोनों गांव से गायब थे। इसके बाद पुलिस ने दो टीमों को दोनों की तलाश में लगाया और संदीप और सुनील को राउंडअप किया। थोड़ी सी सख्ती के बाद ही दोनों युवकों ने देवीलाल की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।


गांव खाई में देवीलाल की हत्या के मामले में दो आरोपी सुनील व संदीप को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने शराब पीने के दौरान झगड़े के बाद वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। दोनों को हिसार जेल भेज दिया गया है। -ओमप्रकाश, प्रभारी, सदर थाना रतिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed