{"_id":"6aa6efde889a1b470c096684","slug":"dispute-between-two-intoxicated-laborers-one-strangles-colleague-to-death-with-a-wire-jhajjar-news-c-195-1-jjr1001-139876-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दो मजदूरों में विवाद, तार से गला घोटकर साथी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में दो मजदूरों में विवाद, तार से गला घोटकर साथी की हत्या
विज्ञापन
13jjrp20- सचिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी (झज्जर)। छोछी-छारा मार्ग स्थित एमएस रिहान पेट्रो रिफाइनरी में एक खूनी विवाद हो गया। शराब पीने के बाद दो मजदूरों के बीच झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान एक मजदूर ने कथित तौर पर साथी मजदूर का तार से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल झज्जर के शव गृह में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। लखीमपुर खीरी निवासी सचिन गिरि और नेपाल निवासी 35 वर्षीय गोपाल दोनों रिफाइनरी में काम करते थे। बताया जाता है कि रविवार को दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात पर उनके बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई। सचिन गिरि ने तार का इस्तेमाल कर गोपाल का गला दबा दिया।
गंभीर हालत में गोपाल को संभालने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों और अन्य मजदूरों से पूछताछ शुरू की है। पुलिस वारदात के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद रिफाइनरी में काम करने वाले अन्य मजदूरों में भय का माहौल है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था। वारदात के समय वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे, इसकी भी जांच हो रही है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटा रही है।
वर्जन
छोछी-छारा मार्ग स्थित एमएस रिहान पेट्रो रिफाइनरी में एक मजदूर की हत्या की सूचना मिली है। मामले की पुलिस जांच कर रही हैं। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि शराब पीकर दोनों मजदूरों में कहासुनी होने के बाद विवाद बढ़ गया था। एक मजदूर ने दूसरे की तार से गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही हैं। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।-दिनकर, प्रभारी थाना दुजाना