फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   murder, children, honor killing, hanging, fatehabad, harayana

दो मासूम बच्चों की हत्या कर प्रेमी संग लगा ली फांसी

Mon, 04 Jul 2016 12:13 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 04 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
murder, children, honor killing, hanging, fatehabad, harayana
एएसपी ने ‌लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
टोहाना के गांव चितैन में रविवार तड़के एक महिला, उसके दो मासूम बच्चे और रिश्ते के भतीजे के शव महिला के घर में छत की बल्ली पर रस्सी और चुन्नी से लटके मिले। गांव वालों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते महिला और उसके प्रेमी बताए जा रहे भतीजे ने बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद फांसी लगाई है।

मृतक युवक के हाथ में गुदा ‘जान सोनिया’ से भी प्रेम प्रसंग की बात पुष्ट हो रही है। हालांकि महिला के मायके वालों ने इसे प्लाट के विवाद में हत्या बताते हुए महिला के पति, दो जेठ जेठानी और एक भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनके अनुसार महिला और उसके बच्चों को प्लाट विवाद को हवा देने के कारण मारा गया तो भतीजे की हत्या इसलिए की गई ताकि इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग में खुदकुशी साबित कर दिया जाए।
विज्ञापन

उकलाना से टोहाना वाली रोड पर स्थित गांव चितैन का कृष्ण कुमार मजदूरी का काम करता है।

यह दिल दहलाने वाला वाकया उसी के परिवार के साथ हुआ। उसके घर में उसकी पत्नी निर्मला उर्फ सोनिया (28),  पांच वर्षीय पुत्री काजल तथा दो वर्षीय पुत्र रमन भी थे। कृष्ण के घर के साथ लगती दीवार के पार बने मकान में 23 वर्षीय रिश्ते का भतीजा कुलबीर माता-पिता के साथ रहता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनिया व कुलबीर में कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों को उनकी इस हरकत पर ऐतराज था। बताया जा रहा है कि  कृष्ण ने दो दिन पहले ही सोनिया से कुलबीर का साथ छोड़ने के लिए कहा था। पुलिस और ग्रामीणों का अनुमान है कि रविवार तड़के कुलबीर ने सोनिया के साथ मिलकर पहले काजल और रमन को फांसी पर लटकाकर मार दिया और बाद में खुद भी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह जब कमरे का दरवाजा बंद रहा तो दूसरे कमरे में सो रहे महिला के पति कृष्ण ने दरवाजा खटखटाया। फिर भी दरवाजा नहीं खुला। कृष्ण ने दरवाजे में बने सुराख से झांककर देखा तो भीतर का नजारा देख उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टोहाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो चारों मृत अवस्था में छत की बल्ली के सहारे फांसी पर लटके हुए थे। दोनों बच्चों के शवों को रस्सी से बांधा गया था जबकि मृतक कुलबीर व सोनिया के शव चुन्नी से आमने-सामने लटके हुए थे।
सोनिया की मौत की खबर सुनकर उसके मायके पक्ष के महंगलपुर निवासी दर्जनों लोग वहां पर पहुंचे।

सोनिया के नाना नहला निवासी साधूराम ने आरोप लगाया कि कृष्ण दिमागी रूप से कमजोर है। उसके भाई जिले सिंह, नफे सिंह आदि प्लाट में हिस्सा नहीं दे रहे थे जबकि यह उनका पुश्तैनी प्लाट था। उस पर सोनिया व उसके बच्चों का हक बनता था। सोनिया प्लाट लेने के लिए जोरदार पैरवी कर रही थी। साधूराम का आरोप था कि प्लाट हड़पने की नीयत से ही उसके भाई जिलेसिंह आदि ने सोनिया व उसके बच्चों को मारकर रास्ते से हटा दिया और सोनिया को बदनाम करने के लिए साथ में रिश्ते के भतीजे कुलबीर को भी मार दिया ताकि दोनों पर बदचलनी का आरोप लगे।


मौके पर सबसे पहले एसएचओ प्रदीप कुमार पहुंचे। एसपी ने मौके पर एएसपी गंगाराम पूनियां को भेजा। एएसपी के आने के बाद शव को नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंचे सीन आफ क्राइम टीम इंचार्ज डा.जोगिंद्र सिंह ने भी मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में रविवार शाम को मृतक महिला के भाई राजेश पुत्र दलीप की शिकायत पर जेठ जिले सिंह, पति कृष्ण, भतीजे प्रवीन, जेठ संजय व जेठानी बिमला देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।




प्रथम दृष्ट्या यह मामला प्रेम प्रसंगों के चलते आत्महत्या का है। बच्चों को फांसी पर लटकाकर महिला और युवक ने आत्महत्या की है। मृतका के परिजन प्लाट के विवाद को लेकर हत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पूरी जांच पड़ताल के बाद सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- गंगाराम पूनिया, एएसपी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed