{"_id":"62d25dece392ce01991cdb97","slug":"money-stolen-from-house-in-tohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: पत्नी के ऑपरेशन के लिए आढ़ती से उधार लाकर घर में रखे पैसे, चुराकर ले गया चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: पत्नी के ऑपरेशन के लिए आढ़ती से उधार लाकर घर में रखे पैसे, चुराकर ले गया चोर
Sat, 16 Jul 2022 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:13 PM IST
सार
पीड़ित अपनी पत्नी के गले के ऑपरेशन के लिए आढ़ती से पैसा उधार लेकर आया था। जब वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में था तो चोरों ने घर में नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
टोहाना में घर से चोरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोहाना के बाईपास रोड स्थित कृष्णा कालोनी के मकान से शुक्रवार रात चोर एक लाख 88 हजार रुपये चुरा ले गया। ये रुपये मकान मालिक अनिल कुमार पत्नी के गले के ऑपरेशन के लिए आढ़ती से उधार लेकर आया था। चोरी की सूचना शहर पुलिस को दी गई। शहर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में शहरवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का निजी अस्पताल में गले का ऑपरेशन करवाया जाना है। इसलिए वह आढ़ती से उधार रुपये लेकर आया था। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में था, तभी पीछे से चोर उसके घर में घुसकर अलमारी में रखी नकदी चुराकर ले गया। घटना के दौरान उसकी बहन नीलम और बच्चे घर में सोए हुए थे।
विज्ञापन
नीलम ने बताया कि रात्रि के समय आरोपी उनके घर में घुसा। जब वह अलमारी का गेट तोड़ने लगा तो शोर होने से वे उठ गए। इसी बीच आरोपी वहां से फरार हो गया। उसने बताया कि उसकी भाभी के ऑपरेशन के लिए उसका भाई उधार रुपये लेकर आया था। आरोपी एक लाख 88 हजार रुपये व मोबाइल चुराकर ले गया है, जिसकी सूचना शहर पुलिस को दे दी है। इस बारे में शहर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि कॉलोनी के मकान से चोरी की शिकायत मिली थी जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची व जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन