{"_id":"6278b38b906984441427b94e","slug":"misdeed-with-minor-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: नाबलिग के साथ भाई के दोस्त ने किया दुष्कर्म, घर पर था आरोपी का आना-जाना, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: नाबलिग के साथ भाई के दोस्त ने किया दुष्कर्म, घर पर था आरोपी का आना-जाना, केस दर्ज
Mon, 09 May 2022 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 09 May 2022 11:54 AM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके बेटे के दोस्त का उसके घर पर आना-जाना था। बेटे का दोस्त उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद स्थित एक कॉलोनी में नाबालिग के साथ उसके भाई के दोस्त ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला पुलिस थाना अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके बेटे के दोस्त का उसके घर पर आना-जाना था। बेटे का दोस्त उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखने लगा। आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर एक ढाणी में ले जाता और वहां पर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने 10 नवंबर 2021 से लेकर 5 मई 2022 तक कई बार बेटी के साथ गलत काम किया। बेटी सहमी रहने लगी, जब उससे पूछा तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद अब महिला थाना पुलिस में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत आई है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी लड़की के भाई का दोस्त है। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। - अरुणा, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन विज्ञापन