फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Miscreants broke glass of new car parked in street in Fatehabad

Fatehabad: रात 12 बजे फोन कर कहा-बचकर रहना, पांच मिनट बाद तोड़ दिए गाड़ी के शीशे

Tue, 19 Dec 2023 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 11:18 AM IST
सार

गाड़ी मालिक शिव चौक निवासी भव्य ने पुलिस को शिकायत दी है। भव्य ने बताया कि रात को उसके भाई के पास एक युवक का फोन आया और उसने कहा कि बचकर रहना और वह तुम्हारे घर जा रहा है। उसके भाई ने उसे बताया तो वह घर पहुंचा।

विज्ञापन
Miscreants broke glass of new car parked in street in Fatehabad
फतेहाबाद में टूटे गाड़ी के शीशे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद के शिव चौक में एसवीएम स्कूल में बदमाशों ने गली में खड़ी नई गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। शीशे टूटने की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले और युवक मौके से फरार हो गए। युवकों ने रात करीब 12 बजे फोन करके गाड़ी के मालिक को कहा था बचकर रहना। पांच मिनट बाद गली में खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


गाड़ी मालिक शिव चौक निवासी भव्य ने पुलिस को शिकायत दी है। भव्य ने बताया कि रात को उसके भाई के पास एक युवक का फोन आया और उसने कहा कि बचकर रहना और वह तुम्हारे घर जा रहा है। उसके भाई ने उसे बताया तो वह घर पहुंचा। गली में गाड़ी खड़ी करके घर गया ही था कि पड़ोसियों का फोन आया कि गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए हैं। मौके पर आकर देखा तो गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। 
विज्ञापन


गाड़ी करीब एक माह पहले ही नई ली थी। गाड़ी तोड़ने का आरोप फतेहाबाद के बत्रा कॉलोनी निवासी और भीमां बस्ती निवासी चार युवकों पर लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed