फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Masked men attacked roadways bus in Fatehabad, broken glasses with sticks

Fatehabad: नकाबपोशों ने किया रोडवेज बस पर हमला, लाठी डंडों से तोड़े शीशे, सूचना पाकर डायल 112 मौके पर पहुंची

Fri, 16 Jun 2023 01:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Jun 2023 01:15 PM IST
सार

परिचालक रजत ने बताया कि वीरवार शाम को वह सवारियां लेकर रतिया की और जा रहे थे। कुनाल बस स्टॉप पर सवारियों को उतारने के लिए बस रोकी गई तो 10 से 12  युवकों ने आकर बस को रोक लिया। युवकों ने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे और लाठियों से बस पर हमला बोल दिया और उससे कैश बैग छीन ले गए। 

विज्ञापन
Masked men attacked roadways bus in Fatehabad, broken glasses with sticks
रोडवेज बस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के भूना से रतिया जा रही हरियाणा रोडवेज की बस पर गांव कुनाल बस स्टैंड पर 10 से 12 युवकों ने हमला बोल दिया। हमलावर अपने हाथों में लाठी व डंडे लिए हुए थे। युवकों ने बस कंडक्टर पर भी हमला बोला, लेकिन ग्रामीण वहां पहुंच गए और कंडक्टर को युवकों के चंगुल से बचाया, इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। हालांकि इस मामले में कोई सवारी हताहत नहीं हुई है। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। 

विज्ञापन


कैश बैग छीन ले गए बदमाश
भूना से होकर रतिया रुट पर जाने वाली इस पर हुए हमले के बाद बस के परिचालक रजत ने बताया कि वीरवार शाम को वह सवारियां लेकर रतिया की और जा रहे थे। कुनाल बस स्टॉप पर सवारियों को उतारने के लिए बस रोकी गई तो 10 से 12  युवकों ने आकर बस को रोक लिया। युवकों ने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे और लाठियों से बस पर हमला बोल दिया और उससे कैश बैग छीन ले गए। 
विज्ञापन


रूट पर बस न चलाने की दी धमकी
उसने बताया कि बैग छीनते समय पर उस पर भी हमला किया। जिससे उसे हलकी चोटें लगी। उसने बताया कि अभी तक किसी भी सवारी से कोई विवाद नहीं हुआ, सवारियों को हमेशा तरीके से उतारा जाता है, वे युवकों को नहीं पहचानते और युवक जाते हुए इस रूट पर आइंदा बस न चलाने की धमकी दी। कंडक्टर ने बताया कि सवारियों ने उसे बचाया। उसने बताया कि हमलावरों में एक युवक छिंदा की शिनाख्त हो पाई है, बाकियों का अभी पता नहीं चल पाया। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि सूचना पाकर वे यहां पहुंचे थे और बस के आगे के शीशे टूटे मिले हैं, आगामी कार्रवाई रतिया पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed