फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Loss of crores due to blast in cold store in Fatehabad

फतेहाबाद में कोल्ड स्टोर में धमाका: जाखल तलवाड़ा रोड पर हुई घटना, करोड़ों का नुकसान

Fri, 28 Apr 2023 03:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Apr 2023 03:58 PM IST
सार

जाखल मंडी के व्यापारी अनिल कुमार के द्वारा तलवाड़ा रोड पर जाखल थाना से आगे एक आलू स्टोर का काम शुरू किया गया था। प्राथमिक तथ्यों में आलू स्टोर में गैस लीक होने का भी कारण बताया जा रहा है और दूसरी तरफ बनाए गए लोहे के स्ट्रक्चर आदि के दब जाने का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Loss of crores due to blast in cold store in Fatehabad
कोल्ड स्टोर में धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के जाखल भुना, कुला मार्ग पर तलवाड़ा रोड़ पर सच कैंटीन के पास स्थित कोल्ड स्टोर में अचानक हुए धमाके से उसकी छत धड़ाम से गिर गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी जानमाल की हानि नहीं हुई है ।और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच इस मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जान माल की रही बचत।
जाखल मंडी के व्यापारी अनिल कुमार के द्वारा तलवाड़ा रोड पर जाखल थाना से आगे एक आलू स्टोर का काम शुरू किया गया था। प्राथमिक तथ्यों में आलू स्टोर में गैस लीक होने का भी कारण बताया जा रहा है और दूसरी तरफ बनाए गए लोहे के स्ट्रक्चर आदि के दब जाने का कारण बताया जा रहा है परंतु मौके पर फोरमैन वह टेक्नीशियन आदि के आने के बाद ही सारा मामले का पटाक्षेप होगा।
विज्ञापन


मालिक के अनुसार
संचालक अनिल कुमार ने बताया कि उसने इस कोल्ड स्टोर का निर्माण कर इस बार पहली बार सीजन में काम शुरू कर लगभग 70,हजार आलू की बोरी को लगाया था, जिसमें इससे घटना के बाद उसे बहुत नुकसान हुआ है और उसने स्टोर का स्ट्रक्चर बनाने वाली कंपनी में अन्य लोगों को भी इसके बारे में सूचना देकर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के कहे अनुसार
कोल्ड स्टोर के पास रहने वाले जगबीर सुंदर हरदेव, व अन्य लोगों ने बताया कि आज दोपहर के समय पहले गैस लीक होने जैसी आवाज आई और छोटा सा धमाका सुनाई दिया जैसे ही उन्होंने कोल्ड स्टोर की तरफ देखा तो एकदम बड़े जोर से उसमें आवाज आई और पूरी तरह उसकी स्ट्रक्चर की चादर टूट कर बाहर की और फैल जैसी गई जिससे सारा स्ट्रक्चर एकदम नीचे गिर गया था जिसमें आलू बोरिया लगी हुई थी इस घटना के तुरंत बाद हमने स्टोर के मालिक वह पुलिस प्रशासन को भी अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed