फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Life imprisonment to two convicts for killing a shopkeeper in Fatehabad

Fatehabad: दुकानदार की हत्या करने के दो दोषियों को आजीवन कारावास, 60 हजार रुपये की नकदी भी लूटी थी

Fri, 27 Jan 2023 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 08:39 PM IST
सार

दोषियों को आजीवन कारावास के साथ एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई है। दोषी वारदात के दौरान दुकान के गल्ले से 60 हजार रुपये की नकदी भी लूटकर ले गए थे।

विज्ञापन
Life imprisonment to two convicts for killing a shopkeeper in Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में बेइज्जती का बदला लेने के लिए एक दुकानदार की लोहे के सुओं से गोदकर निर्मम हत्या करने व दुकान में लूटपाट करने के दो दोषियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीए वधवा की अदालत ने आजीवन कारावास व एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि टोहाना में 21 मई 2019 की रात को रेलवे रोड पर रेडिमेड गारमेंट्स शोरूम के संचालक जोगेंद्र उर्फ बिट्टू निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी की लोहे के सुए घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जोगेंद्र अपने शोरूम के बेसमेंट में खून से लथपथ मृत पाया गया था।
विज्ञापन


टोहाना शहर पुलिस ने 22 मई 2019 को दिनेश कुमार निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ उसके भाई जोगेंद्र उर्फ बिट्टू की शिकायत पर हत्या व लूटपाट का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में दिनेश ने बताया था कि वह रेलवे कॉलोनी के पास प्रॉपर्टी डीलर की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके भाई जोगेंद्र ने भी नजदीक ही रेडिमेड कपड़ों का शोरूम खोला हुआ है। हम दोनों भाई रात को काम से फारिक होकर साथ ही घर जाते थे। 21 मई 2019 की रात को करीब 10 बजे जब वह अपने भाई की दुकान पर गया तो वहां पर कुछ ग्राहक खड़े थे। जोगेंद्र ने उसे कहा कि तुम घर चले जाओ मैं आ जाऊंगा।

इसके बाद वह अपने घर चला आया और देर रात को उसकी भतीजी का उसके पास फोन आया कि पापा घर नहीं आए हैं। जब वह शोरूम पर पहुंचा तो बेसमेंट में उसका भाई खून से लथपथ पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए दिनेश कुमार निवासी उदयपुर व लखबीर उर्फ लक्खा निवासी लखुआना को काबू किया था।


दोस्त की बेइज्जती का बदला लेने के लिए दिया था वारदात को अंजाम
लखबीर ने पुलिस को बताया था कि वारदात से करीब 15 दिन पहले उसके एक साथी के साथ जोगेंद्र का कपड़ों के रेट को लेकर विवाद हो गया था और जोगेंद्र ने उसे दुकान से निकाल दिया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए वह अपने साथी दिनेश के साथ लोहे के दो सूआ लेकर रात को जोगेंद्र की दुकान पर पहुंचे और टी शर्ट दिखाने के बहाने उस पर लोहे के सुओं से अंधाधुंध वार किए। इसके बाद वह गल्ले से करीब 60 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। अदालत ने इस मामले में दोनों को दोषी करार देते हुए उनको आजीवन कारावास व एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed