{"_id":"63db8d84b10e3e1f62547a19","slug":"indecent-act-with-eight-year-old-girl-in-fatehabad-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: आठ वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप, मूक बधिर युवक पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: आठ वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप, मूक बधिर युवक पर केस दर्ज
Thu, 02 Feb 2023 03:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 03:46 PM IST
सार
महिला ने बताया कि वह बेटी की आवाज सुनकर गली में गई तो देखा कि गांव का ही मूक-बधिर युवक उसकी बेटी को गोद में उठाए हुए था। मगर उसे देखकर वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक मूक-बधिर बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है। उसका एक लड़का और दो लड़कियां हैं। सबसे छोटी लड़की आठ वर्ष की है। छोटी बेटी को एक दिन पहले पड़ोस के घर से बैटरी लेने के लिए भेजा था। जब वह वापस आ रही थी तो उसे गली में उसकी बेटी की रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
रोने की आवाज सुनकर गली में गई तो बेटी को गोद में उठाए हुए था युवक
महिला ने बताया कि वह बेटी की आवाज सुनकर गली में गई तो देखा कि गांव का ही मूक-बधिर युवक उसकी बेटी को गोद में उठाए हुए था। मगर उसे देखकर वह वहां से भाग गया। उसने अपनी बेटी को चुप करवाया और उससे रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि इस युवक ने उसके साथ गंदी हरकत की है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। भट्टू थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 ए (1) आईपीसी और 10 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अन्य गांव में विवाहिता से छेड़छाड़, युवक पर केस दर्ज
इसके अलावा जिले के एक अन्य गांव में युवक पर घर में घुसकर विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए(1), 451, 506, 509 के तहत केस दर्ज किया है।