फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana : Thieves broke bank wall, could not open the vault

हरियाणा : चोरों ने तोड़ी ग्रामीण बैंक की दीवार, नहीं खोल पाए तिजोरी, डीवीआर समझ ले गए मॉडम

Tue, 09 Feb 2021 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Feb 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
Haryana : Thieves broke bank wall, could not open the vault
फतेहाबाद में बैंक की दीवार तोड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के फतेहाबाद में बैंक में चोरी का मामला सामने आया है। फतेहाबाद के गांव दरियापुर में चोर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की दीवार तोड़ बैंक परिसर के घुस गए। चोरों ने तिजोरी को गैस कटर से काटने का प्रयास किया, लेकिन तिजोरी को नहीं खोल पाए। इसके बाद चोर सीसीटीवी डीवीआर की जगह इंटरनेट का मॉडम ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डीवीआर से सीसीटीवी फुटेज निकलवाने में लगी है।

विज्ञापन


बैंक प्रबंधन का कहना है कि बैंक से नगदी चोरी नहीं हुई है लेकिन बैंक के लॉकर को गैस कटर से काटने की कोशिश के चलते वह खराब हो गया है। इस लॉकर की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। सदर थाना प्रभारी जगजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed