फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: SI swallowed poisonous substance in Fatehabad, referred to Hisar

Haryana: फतेहाबाद में एसआई ने निगला जहरीला पदार्थ, हिसार किया गया रेफर

Fri, 18 Oct 2024 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

बस स्टैंड चौकी प्रभारी रहने के दौरान ससुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। हत्या के आरोप लगे थे। विवाद के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Haryana: SI swallowed poisonous substance in Fatehabad, referred to Hisar
एसआई ने निगला जहरीला पदार्थ, हिसार रेफर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में शुक्रवार शाम को एसआई संजय कुमार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। संजय को गंभीर हालत में फतेहाबाद के सद्भावना अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी जयपाल सिंह अस्पताल में पहुंचे और हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि एसआई संजय कुमार पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी रहने के दौरान ससुर की हत्या के आरोप लगे थे। विवाद के बाद संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। घटना के बाद से एसआई संजय कुमार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक 28 सितंबर की रात को एसआई संजय कुमार के ससुर शहर के मातूराम कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय सूरजभान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। संजय पर ससुर की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस को दिए बयान में संजय कुमार की पत्नी सोनू रानी ने बताया था कि वह 23 सितंबर को अपने मायके में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 सितंबर की रात को करीब डेढ़ बजे संजय मायके आया और मारपीट की थी। पिता सूरजभान को पति संजय कुमार ने जोर से धक्का मारा था जिससे वह फर्श पर गिर गए थे और मौत हो गई थी।

मामले में मृतक के परिवार ने एसआई संजय पर कार्रवाई की मांग की थी और काफी हंगामा किया था। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है। इस बीच अब एसआई संजय ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।


एसआई संजय कुमार ने जहरीला पदार्थ निगला है। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल रेफर कर दिया गया है। एसआई काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। -जयपाल सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed