फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Rice broker shot and escaped after snatching car

Haryana: चावल ब्रोकर की कार रुकवा रास्ता पूछ आखों में मिर्च डाली, मारी गोली, कार छीनकर फरार, Rs 11 लाख रखे थे

Tue, 26 Mar 2024 06:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 06:43 PM IST
सार

फिलहाल पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है तथा जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Haryana: Rice broker shot and escaped after snatching car
घायल के बयान दर्ज करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना शहर के रतिया रोड पर दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर तीन बाइक सवार लोगों ने कार सवार से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। तीन युवकों ने गाड़ी सवार युवक मोनू से पहले रास्ता पूछा। उसके बाद उसकी आंखों में मिर्च गिरा दी। उसके बाद युवक पर फायरिंग की गई।

विज्ञापन


एक गोली युवक के हाथ पर लगी। इसके बाद तीनों बाइक सवार युवक कार छीनकर फरार हो गए। पीड़ित युवक मोनू का आरोप है कि उसकी गाड़ी में 11 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी और दो मोबाइल फोन थे। 
विज्ञापन


युवक को गंभीर हालत में टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मीडिया से बातचीत में उकलाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा निवासी चावल ब्रोकर मोनू ने बताया कि वह रतिया रोड होते हुए जाखल इलाके की तरफ जा रहा था, इतने में बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए और उससे रास्ता पूछने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उसने कार का दरवाजा खोला तो युवकों ने उस पर मिर्च फेंक दी और उसे दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद एक युवक ने पिस्तौल से फायरिंग की, उसके हाथ पर गोली लगी। मोनू ने बताया कि उसके बाद उसने हमलावर युवकों के हाथ जोड़े, तब जाकर उन्होंने उसकी जान बख्शी और वह वहां से भाग कर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed