फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud, money, note, duble money, fatehabad, harayana

नोट दोगुने करने का झांसा देकर ठगे दो लाख

Mon, 11 Jul 2016 12:40 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 11 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गांव ईंदाछुई में पैसे दोगुने करने का लालच देकर तीन आरोपियों ने करीब 2.30 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
टोहाना क्षेत्र के गांव ईंदांछुई के सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि इसी साल मार्च माह में उसे रतिया के गुरमीत सिंह, जग्गा सिंह और राम सिंह उसे घग्घर नदी के पास मिले थे। तीनों ने उसे बताया कि वह नोट दोगुने का काम करते हैं। वह उनके झांसे में आ गया और तीनों को नोट दोगुने करने के लिए 53000 रुपये दिए तो उन्होंने कुछ दिन में दोगुनी राशि मिलने की बात कही।
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि कुछ दिन बाद तीनों उसके पास आए और उससे 53000 रुपये वापस कर कहा कि 2 लाख से ऊपर की राशि ही दोगुनी होगी। उनकी बातों में आकर उसने करीब 2.27 लाख रुये की राशि उन्हें दे दी। आरोप है कि राशि लेने के बाद आरोपी दोगुनी राशि देने में आनाकानी करने लगे। कुछ दिनों बाद उन्होंने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए। सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed