{"_id":"6479930777b0500caf081d34","slug":"four-youths-of-colony-misbehaved-with-retarded-youth-in-fatehabad-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: मंदबुद्धि युवक के साथ कॉलोनी के चार युवकों ने किया कुकर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: मंदबुद्धि युवक के साथ कॉलोनी के चार युवकों ने किया कुकर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल
Fri, 02 Jun 2023 12:28 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:28 PM IST
सार
फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में मंदबुद्धि युवक के पिता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिसमें छोटा बेटा 20 साल का मंदबुद्धि है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कॉलोनी के रहने वाले तीन नाबालिग सहित चार लड़कों ने उसके बेटे के साथ एक शेलर के बरामदे में कुकर्म कर रहे हैं।
विज्ञापन
थाना टोहाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना की एक कॉलोनी के रहने वाले 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवक के साथ उसी की कॉलोनी के निवासी तीन नाबालिग सहित चार लड़कों ने कुकर्म कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मंदबुद्धि युवक के परिजनों को जब घटना का पता चला तो लिखित शिकायत चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए सभी चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में मंदबुद्धि युवक के पिता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिसमें छोटा बेटा 20 साल का मंदबुद्धि है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कॉलोनी के रहने वाले तीन नाबालिग सहित चार लड़कों ने उसके बेटे के साथ एक शेलर के बरामदे में कुकर्म कर रहे हैं। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग
टोहाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि मंदबुद्धि युवक के पिता की शिकायत पर तीन नाबालिग सहित चार युवकों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन