फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire broke out in godown of furniture showroom in Tohana of Fatehabad

Fatehabad: टोहाना में फर्नीचर शोरूम के गोदाम में लगी आग, तीन घंटे में पाया जा सका काबू

Sat, 27 May 2023 11:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 May 2023 11:27 AM IST
सार

शोरूम संचालक वकील चंद गोयल ने बताया कि वह रोजाना की तरह गोदाम को बंद करने के बाद शुक्रवार रात को घर चला गया था। कुछ समय बाद पड़ोसियों को गोदाम से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। पड़ोसियों ने उसके पास फोन करके सूचना दी। जब वह मौके पर आया तो देखा कि आग की लपटें उठ रही थी और उसका सामान जल रहा था। उसने दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी।

विज्ञापन
Fire broke out in godown of furniture showroom in Tohana of Fatehabad
शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना में रेलवे रोड पर स्थित जगदंबा फर्नीचर शोरूम के गोदाम में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। इस दौरान लाखों रुपये का कच्चा माल व तैयार फनीर्चर जल गया। आग की सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने तीन गाड़ियों के जरिये करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शोरूम संचालक ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


दमकल विभाग की तीन गाड़ियों के जरिये आग पर पाया काबू
शोरूम संचालक वकील चंद गोयल ने बताया कि वह रोजाना की तरह गोदाम को बंद करने के बाद शुक्रवार रात को घर चला गया था। कुछ समय बाद पड़ोसियों को गोदाम से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। पड़ोसियों ने उसके पास फोन करके सूचना दी। जब वह मौके पर आया तो देखा कि आग की लपटें उठ रही थी और उसका सामान जल रहा था। उसने दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन


दमकल विभाग के कर्मचारी पहले एक गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। मगर उससे आग काबू नहीं आई। इसके बाद दो और गाड़ियों मंगवाई गई। तीन गाड़ियों से लगातार पानी बरसाते हुए करीब तीन घंटे में कड़ी मशक्कत से दमकलकर्मी आग को शांत कर सके। वकील चंद गोयल ने बताया कि आग लगने से उनका करीब चार लाख रुपये का सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed