{"_id":"0b151cce6dda231d01f070766583dbfe","slug":"fight-in-shopkeeper-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुकानदारों में मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदारों में मारपीट, पांच घायल
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड स्थित बोला पेट्रोल पंप के सामने दो दुकानों के संचालकों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर लोहे की राड और डंडे चले।
विवाद में दोनों पक्षों के पांच युवक घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के युवक वहां से भाग गए। बाद में सरकारी अस्पताल में जाकर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष के धर्मेेंद्र, सोनी और मांगेराम ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर उनकी जगदंबे गैस वेल्डिंग की दुकान है। उनके पड़ोस में ही कलगीधर टायर वर्कर्स की दुकान है। रविवार को किसी बात को लेकर उनकी व कलगीधर टायर वर्कर्स के संचालकों की कहा सुनी हो गई।
विज्ञापन
सोनी ने आरोप लगाया कि कलगीधर टायर वर्कर्स के संचालक गुरकिरत व उसके करिंदे अतिंद्र ने उन पर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिसमें उनको गंभीर चोटें आई।
वहीं कलगीधर टायर वर्कर्स के संचालक गुरकिरत ने बताया कि उसकी दुकान पर अतिंद्र नाम का युवक कार्यरत है जो मानसिक रूप से परेशान रहता है। जगदंबे गैस वेल्डिंग के संचालक व उसके लड़के अक्सर अतिंद्र पर तंज कसते रहते हैं और उसे तंग करते हैं।
रविवार को भी धर्मेंद्र और सोनी के साथ मिलकर मांगे राम ने अतिंद्र को तंग करना शुरू किया। गुरकिरत ने बताया कि जब अतिंद्र ने उनका विरोध किया तो तीनों युवकों ने अतिंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह भी बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की।