फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, wife , sexual harsment, aligation, harayana

पत्नी ने लगाया पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

Fri, 24 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन



एक पत्नी ने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं आरोपी पति सहित सास और ससुर पर भी दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है।  महिला थाना प्रभारी राजबाला ने बताया कि पंजाब निवासी एक महिला ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।


पुलिस की दी गई शिकायत में 27 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी। इसके बाद उसकी सास और ससुर उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि उसका पति भी उस पर दहेज लाने के लिए दबाव बना रहा था और उसे प्रताड़ित करने के लिए उसने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध भी बनाए और प्रताड़ित किया। महिला पुलिस की ओर से मामले में 376-ए, 498-ए, 506, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ये भी बताया गया है कि पीड़िता गर्भवती है।
विज्ञापन



महिला सरपंच से मारपीट और छेड़खानी, केस दर्ज
जिले की एक महिला सरपंच ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट, अपशब्द कहने एवं छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला सरपंच ने आरोप लगाया है कि रोहताश और उसके दो साथी उसके घर में जबरदस्ती घुस गए और उससे मारपीट भी की और उसके साथ छेड़खानी भी की। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed