{"_id":"580522644f1c1bfc4a702eae","slug":"fatehabad-thept-doctor-house-fir-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरों ने चिकित्सक के घर से उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने चिकित्सक के घर से उड़ाया लाखों का माल
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देर रात्रि अज्ञात चोरों ने मॉडल टाउन में एक मकान से लाखों रुपये की सोने के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला फिंगर एक्सपर्ट टीम के इंचार्ज जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर जांच की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज लिया। जानकारी अनुसार जैन समाधि में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल मूल रूप से मानसा पंजाब के रहने वाले हैं।
वह किसी कार्य के लिए अपने परिवार सहित घर गए थे कि चोरों ने मकान को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपये के गहने व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल ने बताया कि वह अपने परिवार सहित अपने घर मानसा गए थे कि जब वे घर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे थे। सारा सामान बिखरा था। जब उन्होंने सामान की जांच की तो पाया कि घर से पंाच तोले सोना, एक लैपटाप, एक मोबाइल, एक डिजिटल कैमरा, 15 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। मामले की सूचना पुलिस को दे दी। उन्होंने बताया कि चोरी कुल लगभग तीन लाख रुपये की हुई है।
शीघ्र गिरफ्त में होंगे आरोपी
चौकी इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि माडल टॉउन कोठी नं 70 में डॉ. राहुल के मकान से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की है। शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए फिंगर एक्सपर्ट टीम की सहायता ली है। शीघ्र आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।