फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad,sorry dad mom, girl suside, harayana

सॉरी मम्मी-पापा, अब क्लेश बर्दाश्त नहीं होता, इतना लिख फंदे पर झूली बेटी

Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
fatehabad,sorry dad mom, girl suside,   harayana
युवती द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

 स्थानीय बीघड़ रोड पर स्थित कालीदास कॉलोनी में बुधवार सुबह एक युवती रेनु बाला ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गई है।

इसमें उसने किसी पर कोई सीधा आरोप तो नहीं लगाया है लेकिन घर में होने वाले क्लेश को अपनी आत्महत्या के लिए बड़ा कारण बताया है। युवती के सुसाइड से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद युवती को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में युवती के पिता हंसराज के बयानों पर पुलिस ने 174 के तहत कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


            सरकारी अस्पताल में मृतका के पिता हंसराज ने बताया कि उसकी 22 साल की बेटी रेनु एएनएम का कोर्स करने के बाद पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सिंग सहायक का काम करती थी। हंसराज ने बताया कि उसकी बेटी की मंगलवार रात को अस्पताल में नाइट ड्यूटी थी और बुधवार सुबह आठ बजे ही वह अपनी बेटी को अस्पताल से घर छोड़कर अहरवां चला गया। अहरवां पहुंचते ही उसे घर से फोन आया और बेटी रेनु के फांसी लगाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वह रास्ते में ही था कि उसे पता चला कि बेटी को अस्पताल ले गए हैं और यहां आकर पता चला कि रेनु की मौत हो गई है। हंसराज ने बताया कि घर में कई बार घर के सदस्यों की आपसी बहस हो जाती थी। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी बेटी इतना भयानक कदम उठा लेगी।

कई सवाल छोड़ गया अधूरा सुसाइड नोट
 सुसाइड नोट में मृतका रेनु ने घर के क्लेश की बात तो लिखी, लेकिन उसने इस बात का जिक्र नहीं किया कि आखिर घर में क्लेश कर कौन रहा था या सुसाइड के लिए किसी को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया। पिता हंसराज के मुताबिक सुबह ही वह उसे लेकर घर आया था। तब तक सब ठीक था, ऐसे में फिर घर में एकाएक ऐसा क्या हो गया जिसके बाद मृतका को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ गया। इसके अलावा पत्रकारों और पुलिस से बातचीत में कई बार पिता के मुंह से निकला कि घर में विवाद होता रहा है, लेकिन उन्होंने भी 174 की कार्यवाही को ही प्राथमिकता दी।

 सुसाइड नोट में ये लिखा मृतका रेनु ने

;सॉरी मम्मी-पापा, मैं इस घर के क्लेश से तंग आ गई हूं और अब बर्दाश्त नहीं होता मुझसे। मुझे शांति चाहिए और वो मुझे जीते जी नहीं मिल सकती। इसलिए मैं अपनी जान देने जा रही हूं। मेरा दिमाग खराब हो गया है। अब और नहीं बस अब


कालीदास कॉलोनी में एक युवती के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर 174 की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। -सुरेंद्र कंबोज, सिटी एसएचओ, फतेहाबाद ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed