फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Smugglers tried to run over the police, when they ran away the car overturned in the bushes

Fatehabad: तस्करों ने पुलिस पर किया गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, भागे तो झाड़ियों में पलटी कार

Tue, 18 Jun 2024 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 10:33 PM IST
सार

कार से 80 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने एक दिन के रिमांड लिया है। 

विज्ञापन
Fatehabad: Smugglers tried to run over the police, when they ran away the car overturned in the bushes
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव सोत्तर भट्टू के पास नशा तस्करों ने एवीटी स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और जब भागने लगे तो कार झाड़ियों में पलट गई। एटीवी की टीम ने राहगीरों की मदद से गाड़ी को सीधा करवाया और दो युवकों को काबू किया। कार से 80 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पकड़े गए तस्कर गुरतेज सिंह उर्फ गग्गी व दर्शन सिंह उर्फ गोला निवासी सुरतिया जिला सिरसा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों को को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि एवीटी स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक कार से गुरतेज सिंह व दर्शन सिंह निवासी सुरतिया हिसार की तरफ से चुरा पोस्त लेकर आएंगे और हिजरावां सोत्र भट्टू होकर सुरतिया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस टीम ने हिजरावा कलां-सौत्र भट्टू रोड पर नाकेबंदी कर दी, कुछ समय बाद सफेद रंग की कार हिजरावां की तरफ से तेज गति आई और चालक ने टीम के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए कार का पीछा किया, इस दौरान भागने के चक्कर में खेत में लगे तारों में उलझ कर कार पलट गई। कार से 20-20 किलो के चार कट्टे चूरा डोडा पोस्त बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed