{"_id":"5894cca84f1c1b4a40e82627","slug":"fatehabad-sex-raket-one-house-five-arrest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश्यावृति का भंडाफोड़, एक मकान से युवतियों सहित पांच लोग काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेश्यावृति का भंडाफोड़, एक मकान से युवतियों सहित पांच लोग काबू
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
वेश्यावृति के आरोप में पकड़े गए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर पुलिस ने सिरसा रोड स्थित एक होटल के पास बने मकान में वीरवार रात छापा मारकर वेश्यावृति के आरोप में 2 महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरजा राम निवासी ढाणी ढाबी खुर्द, विकास और रवींद्र निवासी रूपाणा गांजा (नाथूसरी) सिरसा के तौर पर हुई है।
शहर पुलिस ने महिला थानाध्यक्ष राजबाला की शिकायत पर वेश्यावृत्ति विरोधी कानून की धारा 3,4 के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
दरअसल, महिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक और युवतियां सिरसा रोड पर वेश्यावृत्ति का धंधा कर रहे हैं। पुलिस ने होटल के पास बने मकान में छापा मारकर इन लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया। शहर में वेश्यावृति का ये कोई पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन
सिरसा रोड के अलावा भी शहर में कई जगहों पर इस धंधे में लिप्त लोगों ने अपने अड्डे बना रखे हैं जिसके कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है। स्वामीनगर निवासी सुमित के अनुसार उन्होंने कई बार यहां पर संदिग्ध युवक-युवतियों को आते-जाते देखा है। स्थानीय निवासियों की मानें तो अगर पुलिस मुखबिरों की सहायता से लगातार कई दिन तक अभियान चलाए तो ऐसे कई अड्डों पर धरपकड़ की जा सकती है।