{"_id":"57f69bd14f1c1b4f4c2709ff","slug":"fatehabad-raid-cmo-cmo-says-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामार कार्यवाही में जिले के सीएमओ का चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापामार कार्यवाही में जिले के सीएमओ का चौंकाने वाला खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुधवार को जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सतीश सुलेख के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई छापामारी के मामले में फतेहाबाद सीएमओ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। फतेहाबाद सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने कहा है कि जींद की टीम ने फतेहाबाद जिले में रेड डालने से पहले उन्हें मामले की सूचना नहीं दी जबकि नियमानुसार दूसरे जिले से आने वाली टीम को सबसे पहलेे संबंधित सीएमओ को सूचित करना होता है जिसके बाद स्थानीय विभाग का एक अधिकारी साथ जाता है लेकिन बाला जी सेंटर मामले में इन नियमों को ताक पर रख दिया गया।
पता लगते ही रतिया एसएमओ को टीम के पास भेजा
सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने साफ तौर पर कहा है कि जींद के डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश सुलेख ने उन्हें तकरीबन सवा एक बजे रेड डालने की सूचना दी जबकि उनकी जानकारी के अनुसार वो और उनकी टीम सुबह 11 बजे ही बाला जी सेंटर पर पहुंच चुके थे। डॉ. चौधरी ने कहा कि जब उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत रतिया एसएमओ डॉ. वीके जैन को टीम के पास भेजा।
विज्ञापन
बाला जी सेंटर संचालक ने लगाया था बदतमीजी करने का आरोप
बुधवार रात हंगामे के दौरान बाला जी डाइग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. उमेश ने जींद डिप्टी सीएमओ डा. सुलेख पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने जानबूझ कर उन्हें निशाना बनाया है। डॉ. उमेश ने आरोप लगाया था कि डॉ. सुलेख ने उन्हें कहा कि इतना तेल फूंककर आए हैं तो कुछ ना कुछ तो करके ही जाएंगे। डॉ. उमेश की मानें तो रेड फेल होने के चलते उन्हें प्रताड़ित करने का काम डा. सुलेख और उनकी टीम कर रही थी।
विज्ञापन