{"_id":"5835e5014f1c1b234113c1e6","slug":"fatehabad-note-in-pond500-note-1000-note-found-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में फिर नाले में बहते मिले पांच सौ-हजार के पुराने नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोहाना में फिर नाले में बहते मिले पांच सौ-हजार के पुराने नोट
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
गली की नाली में पडे पांच सौ के नोट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
500 और 1000 के नोट बंद करने से जहां कालाधन रखने वालों में हड़कंप मचा है, वहीं कुछ लोग 30 दिसंबर के बाद नोट नहीं चलने की चेतावनी को लेकर हड़बड़ाहट में कुछ लोग अपनी काली कमाई को नालियों में बहा रहे है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह स्थानीय जैन गली में बह रहे गंदे पानी के नाले में अज्ञात व्यक्ति ने पांच सौ और हजार रुपये के नोट फटी हालत में फेंक दिए। सुबह जब दूधवाला दूध डालने मोहल्ले में आया तो उसकी नजर नाली में पड़े नोटों पर पड़ी। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को बताया। देखते ही देखते वहां जमघट लग गया।
नाले में नोट बहाने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पिछले एक सप्ताह में टोहाना में नाले में नोट मिलने की दूसरी घटना से लोगों में चर्चाओं का माहौल गर्म है। दूधवाले ने बताया कि सुबह जब वह रोजाना की तरह कॉलोनी के घरों मे दूध डालने आया तो उसने देखा कि नाले में पांच सौ व एक हजार के नोट के टुकडे़ पडे़ हैं। यह देख वह दंग रह गया।
विज्ञापन
क्या कहते है एसएचओ
इस बारे में थाना शहर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जैन गली की नाली में नोट के टुकडे़ मिलने की सूचना मिली है। मामले की जांच चल रही है। यह नोट नकली या बैंक में नहीं चलने वाले सफेद धारीवाले भी हो सकते है। जो भी तथ्य आएंगे जांच की जाएगी।
विज्ञापन