फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news,theef

कोटा जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रियों के नकदी से भरे पर्स चोरी

Mon, 18 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
कोटा से जम्मूतवी जा रही कोटा जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन में सवार दो यात्रियों के नकदी से भरे पर्स चोरी हो गए। घटना का पता चलते ही यात्रियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ट्रेन को टोहाना में रोका गया। मामले की छानबीन के लिए गाड़ी के जाखल पहुंचने पर आधा घंटा तक गाड़ी जाखल जंक्शन पर भी रुकी रही। यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े तीन बजे कोटा से जम्मूतवी जाने वाली 19803 साप्ताहिक एक्सप्रेस के एसी कोच नंबर बी 1 में सवार कोटा निवासी चंद्र घोष व उसके साथी कोलकाता निवासी बीके गोयल ने रेलवे पुलिस को दी गई शिकायत में ने बताया कि वह दोनों परिवार वैष्णो देवी जा रहे थे कि नरवाना से गाड़ी चलने पर उनकी नींद खुली तो देखा कि उनके दोनों लेडिज पर्स गायब थे।
विज्ञापन


दोनों पर्सों में तकरीबन 38 हजार की राशि थी। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने पर्स न मिलते ही शोर मचाया तो देखा कि कोच के दरवाजे भी खुले हुए थे। कोच की चोरी की घटना से अन्य यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। गाड़ी के टोहाना पहुंचने पर उसे रोका गया व घटना की छानबीन की गई। वहीं मामले की जानकारी जाखल जीआरपी पुलिस चौकी में भी दे दी गई। गाड़ी को फिर जाखल स्टेशन लाया गया तो चौकी प्रभारी चरण सिंह ने घटना की छानबीन करते हुए गाड़ी की तलाशी ली। लेकिन कहीं से भी कुछ नहीं मिला। करीब आधा घंटा तक रुकी गाड़ी में छानबीन में यात्रियों ने बताया कि बिना कोच अटेडेंट की सहायता के कोच के दरवाजे नहीं खुल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले में कोच अटेडेंट की मिलीभगत है। यात्रियों की शिकायत पर कोच के दो अटेडेंट को पुलिस ने यहीं पर उतार लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही हिसार एसएचओ अमरनाथ शर्मा भी जाखल चौकी पहुंच गए। उन्होंने घटना की छानबीन करते हुए अटेडेंट से कोच के दरवाजों के खुले होने व घटना के बारे में पूछताछ की। दोनों अटेडेंट ने पुलिस को किसी भी तरह की चोरी में शामिल न होने के बारे में बताया।
मामले में की जा रही गहन छानबीन : चौकी प्रभारी
चौकी प्रभारी चरण सिंह ने कहा कि एसी कोच में बैग चोरी की वारदात सामने आई है। जिसकी जांच की जा रही है। मामले को लेकर पंजाब पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

दो दिन पहले ही रेलवे पुलिस ने पकड़ा था ट्रेनों में लूटपाट करने वाला गिरोह
घटना में ट्रेनों के अंदर लूटपाट करने वाले एक बड़े गिरोह के होने की आशंका है। हालांकि रेलवे पुलिस ने दो दिन पूर्व ही ट्रेनों में लूटपाट एवं चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को जाखल रेलवे स्टेशन पर डकैती की योजना बनाते पकड़ा था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए सातों युवक ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं तो वहीं यात्रियों को लूटने की भी वारदातें कर चुके हैं। ऐसे में काबू किए गए उक्त गिरोह के तार इस मामले में चोरी करने वालों के साथ जुड़े होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed