फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, road accidente in fatehabada

सड़क हादसा सिक्योरिटी गार्ड व छात्र की दर्दनाक मौत

Mon, 18 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news, road accidente in fatehabada
हादसे में दो की मौत। - फोटो : bureau
गांव ढिंगसरा के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में रविवार देर रात एक छात्र व हैफेड गोदाम के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। हादसे में मृतक छात्र का दोस्त भी बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसे अग्रोहा रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर सोमवार सुबह परिवार के लोगों को सौंप दिए।
विज्ञापन

पहला हादसा:
गांव मानावाली व ढिंगसरा के बीच रविवार देर शाम को शेखुपुर दड़ोली निवासी महाबीर पुत्र माडूराम 34 वर्षीय जो कि ढिंगसरा में हैफेड के गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है। परिवार के लोगों के अनुसार महाबीर रविवार शाम को बाइक से हैफेड की तरफ जा रहा था। गांव मानावाली के पास मोड़ पर अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे महाबीर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा:
गांव ढिंगसरा के पास ही रविवार देर रात 11 बजे आल्टो कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार 20 वर्षीय अशोक पुत्र सुभाष निवासी गंजा रूपाणा सिरसा की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त सुनील पुत्र होशियार घायल हो गया। परिवार के लोगों के अनुसार अशोक अपने दोस्त के साथ किसी काम से फतेहाबाद में आया था। बताया जा रहा है देर रात को वह भोड़िया होते हुए वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार चला रहे अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त सुनील घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के अनुसार कार को किस वाहन ने टक्कर मारी है। इसका अभी पता नहीं चला है। मृतक अशोक बीए द्वितीय वर्ष में जेसीडी कॉलेज का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed