फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, one women and three man arrest

गैंगरेप का आरोप लगा मांगे दस लाख रुपये, महिला सहित 4 गिरफ्तार

Sun, 08 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 08 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
टोहाना पुलिस ने गैंग रेप का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों से ब्लैकमेल करके ऐेंठी गई रकम में से तीन लाख रुपये बरामद भी किए गए हैं। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां महिला को न्यायिक हिरासत एवं बाकी चार युवकों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान युवकों से और कई खुलासे हो सकते हैं। इन आरोपियों में गांव कालवन निवासी सोनू, लोन निवासी सुनील, टोहाना निवासी अशोक व मेशी शामिल है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 5 मई को भाटिया नगर निवासी एक विधवा महिला सीता देवी ने थाना शहर पुलिस थाने में शिकायत देकर पांच लोगों पर गैंग रेप का आरोप लगाया था पुलिस ने महिला का मेडिकल चेकअप कराने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को दी शिकायत में विधवा महिला ने बताया था कि वह गांव इंदाछोई में विवाहिता है उसके पति की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी और अब वह भाटिया नगर में किराए के मकान में रह रही है। 3 मई को सांय लगभग 6 बजे वह अपने सुसरालजनों से मिलने के लिए गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी कि दो युवक कार लेकर आए कार गांव इंदाछोई निवासी दिनेश  चला रहा था।
विज्ञापन


गांव भोडी निवासी प्रेम उतरकर उसके पास आया और कहने लगा कि वे भी इंदाछोई जा रहे हैं उसे गांव में छोड़ देंगे। इस पर वह कार में सवार हो गई। लेकिन आरोपी उसे गांव इंदाछोई में ले जाने की बजाय गांव बुआन के खेतों में बने एक कमरे में ले गए थे। इस दौरान उन्होंने फोन के माध्यम से उनके तीन अन्य मित्रों गांव इंदाछोई निवासी महेंद्र, सुंदर व राकेश को बुला लिया और रात्रि को सभी ने बारी-बारी से जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया था 4 मई की सुबह 8 बजे उसे छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। 5 मई को उसने अपने मकान मालिक को साथ लेकर पुलिस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी तथा पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों के तहत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोडी निवासी सुनील ने महिला के खिलाफ पुलिस को दी थी शिकायत
गांव भोडी निवासी सुनील पुत्र प्रेम कुमार ने थाना सदर प्रभारी को शिकायत में बताया कि भाटिया नगर निवासी महिला द्वारा उसके पिता व अन्य लोगों पर लगाया गया गैंगरेप का आरोप सरासर गलत है। सुनील ने बताया कि उक्त महिला अब उनसे मामले को खत्म करने की एवज में एफिडेविट देकर दस लाख रुपये मांग कर रही है।  जिस पर पुलिस ने थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसआई कर्म सिंह, एएसआई बलवान सिंह, ईएएसाई राम स्याही, ईएसआई राजेश कुमारी की टीम बनाकर हिसार बाईपास पर नाका लगाकर वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इसी दौरान नरवाना की ओर एक इनोवा कार जाती हुई दिखी तो पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ करनी चाही लेकिन कार सवार चारों युवक गाड़ी को छोड़कर भागने लगे पुलिस ने उनका पीछा कर चारों आरोपियों को व महिला को हिसार बाईपास पर दबोच लिया। पुलिस ने गाड़ी से तीन लाख रुपये भी बरामद कर लिए।
पुलिस को महिला के कब्जे से मामले को दबाने की एवज में लिए जा रहे दस लाख रुपये का शपथपत्र भी बरामद किया। जिसमें महिला ने लिखा था कि गलतीवश उसने गैंगरेप का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामले में 4 पुरुषों व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या कहते हैं एसएचओ
इस बारे में बात करने पर एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि इस गिरोह का कार्य लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर उनसे लाखो रुपये ऐंठना है। रविवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया वहीं 4 युवकों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान मामले में ओर भी कई सुराग लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed