फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, miss women

5 दिनों से लापता विवाहिता का शव नहर में मिला

Sat, 07 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 07 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पिछले 5 दिनों से लापता एक विवाहिता का शव रतिया के नजदीक सिरसा ब्रांच नहर से मिला है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पति, सास व देवर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला संगरूर के गांव मांडवी निवासी मृतका 37 वर्षीय सुखविंद्र कौर के भाई परमजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग 18 साल पहले खोबडा मोहल्ला निवासी सतपाल के साथ हुई थी। वह शादी के बाद से ही उसके सुसरालजन उसे परेशान करते थे तथा उससे मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे उसकी बहन चरित्र पर भी उंगली उठाते थे। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। कई बार पंचायतों के माध्यम से उन्हें समझाया भी गया। 2 मई को उससे मारपीट की गई। तब उसके भांजे अक्षय ने इस मारपीट की सूचना उसकी बहन गिल्लावली ढाणी निवासी बेअंत कौर को दी। तब से वह लापता थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी तथा उसकी वे दिन-रात तालाश कर रहे थे। देर सांय सिरसा ब्रांच नहर रतिया में उसका शव मिला तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। मृतका के एक लड़का व दो लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कुणाल वर्मा ने बताया कि महिला की मौत डूबने से हुई है तथा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि 2 मई को उसके भाई व पति की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद नहर में डूबने की आशंका के चलते लगातार तलाश की जा रही थी। देर सांय उनके पास रतिया थाने से नहर में महिला के शव मिलने की सूचना मिली जिसके बाद मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त की थी तथा उसके भाई की शिकायत के आधार पर मृतका के पति, सास व देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed