फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, Crime, court, stay, order, querrell, police, Fatehabad

गांव भिरड़ाना में दूसरे दिन भी तनाव, दुकानें रहीं बंद

Tue, 29 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, Crime, court, stay, order, querrell, police, Fatehabad
क्राइम - फोटो : fatehabad
फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में बीते दिन से राधा-कृष्ण मंदिर की जगह को लेकर जारी विवाद के बीच ग्रामीणों ने कोर्ट के फैसले के आधार पर विवादित जगह पर कब्जा ले लिया और उस पर दीवार भी खड़ी कर दी। हालांकि, इस दौरान पुलिस एसएचओ विजेंद्र सिहाग भी अपने टीम के साथ मौके पर थे, लेकिन कोर्ट ऑर्डर एवं ग्रामीणों के गुस्से के चलते वो दूर खड़े होकर सब कुछ देखते रहे। हालांकि, इससे पहले ग्रामीणों को समझाने पर उनकी ग्रामीणों से बहसबाजी भी हुई। भारी पुलिस बल को देखकर एकबारगी तो ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं विवाद पैदा करने वाले युवक आजाद खान के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर रखा है। दरअसल गांव भिरड़ाना के राधा कृष्ण मंदिर के साथ लगती भूमि को लेकर ग्रामीणों व वक्फ बोर्ड में विवाद था। निचली अदालत ने मंदिर कमेटी के पक्ष में फैसला किया था। वक्फ बोर्ड ने इसकी अपील सत्र न्यायालय में की। इस पर सुनवाई करते हुए सत्र न्यायालय ने तीन मार्च को मंदिर कमेटी के पक्ष में फैसला सुना दिया। फैसला आने के बाद शनिवार को ग्रामीणों ने मंदिर के साथ लगती भूमि पर कब्जा लेना शुरू किया तो गांव का आजाद खान नामक व्यक्ति वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने पुलिस को मामले की शिकायत देकर निर्माण रकवाने को कहा।
विज्ञापन


बीते दिन एएसपी गंगाराम, डीएसपी विजय जाखड़ व सदर थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया और दोनों पक्षों को दस्तावेज लेकर थाने में बुला लिया था। सोमवार सुबह मंदिर कमेटी ने फैसले की नकल पुलिस को देकर विवादित भूमि पर अपना हक जताया। ग्रामीणों ने हाईकोर्ट से स्टे की आशंका के चलते चारदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया। इस मौके पर सरपंच सुभाष चंद्र, रमेश बजाज, बिशन दास, संजीव कुमार, राकेश कुमार, मदन लाल, अशोक कुमार, विरेंद्र, यशपाल, हरीश, रामसिंह, राजेंद्र कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed