फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, crime, bribe, arrest, ASI, Vigilance, Fatehabad

एएसआई 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Wed, 23 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाूना
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाूना Updated Wed, 23 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, crime, bribe, arrest, ASI, Vigilance, Fatehabad
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू - फोटो : fatehabad
विजिलेंस की टीम ने भूना थाना में तैनात एएसआई को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके से रंगे हाथों काबू किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं फतेहाबाद के बीडीपीओ अनुभव मेहता के साथ विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने मंगलवार दोपहर पुलिस थाने में छापा मारा। विजिलेंस टीम ने भूना थाना की ऊपरी मंजिल पर एएसआई इंद्र सिंह के रूम में पहुंचकर तलाशी ली तो पांच-पांच सौ के बीस नोट बरामद हुए। टीम ने आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्या है मामला
गांव नाढ़ोडी निवासी सुखसागर का भूमि विवाद को लेकर कई दिनों से मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इस संबंध में सुख सागर ने भूना थाने में नाढ़ोडी बीट इंचार्ज एएसआई इंद्र सिंह को लिखित में शिकायत दी, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाए वह सुखसागर को बार-बार टरका रहा था। आरोप है कि एएसआई ने शिकायत पर कार्रवाई करने के एवज में 50 हजार रुपये की डिमांड रखी थी।
विज्ञापन


बाद में एएसआई और शिकायतकर्ता के बीच दस हजार रुपये में समझौता हो गया था। शिकायतकर्ता ने मामले को लेकर विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को शिकायत कर दी थी। इसको लेकर मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से एएसआई इंद्र सिंह को सुखसागर धारनिया ने दस हजार रुपये नगद रूम में जाकर दे दिए। उसके दूसरे साथी ने विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। टीम ने एएसआई को मौके पर नोटों के साथ काबू कर लिया। आरोपी एएसआई के हाथ धुलाए गए तो वे लाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना रिकॉर्ड में नहीं दर्ज थी शिकायत
सुखसागर धारनिया द्वारा जमीनी विवाद को लेकर दी गई शिकायत का पुलिस स्टेशन के रिकार्ड में कोई दस्तावेज दर्ज नहीं था। बीट इंचार्ज इंद्र सिंह स्वयं शिकायत लेकर अपने स्तर कार्रवाई कर रहे थे और पीड़ित पक्ष से मोटा पैसा हड़पने के चक्कर में था। विजिलेंस टीम ने मामले से संबंधित एसएचओ व थाने के मुंशी से रिकार्ड तलब किया तो सुखसागर द्वारा दी गई शिकायत कहीं दर्ज नहीं पाई गई।

 
एसएचओ से भी कर चुका है गाली-गलौच

नाढ़ोडी बीट इंचार्ज एएसआई इंद्र सिंह ने सोमवार देर सायं एसएचओ रामसिंह को भी जातिसूचक शब्द कहे थे। इस कारण एसएचओ ने इंद्र सिंह द्वारा अशोभनीय टिप्पणी व गाली गलौच किए जाने पर पुलिस रोजनामचे में भी रपट लिख चुके हैं। एसपी ने मामले को लेकर एसएचओ रामसिंह, पीसीआर चालक भीम सिंह और इंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस थाने में जातिसूचक टिप्पणी पर हुए विवाद को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मंगलवार सुबह ही उपरोक्त कार्रवाई की है। भूना थाना में सुरेंद्रा को एसएचओ नियुक्ति कर दिया गया है। थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि विजिलेंस टीम ने भूना थाना में छापा मारा है, जिसमें इंद्र सिंह एएसआई को हिरासत में लिया गया है। उससे दस हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed