{"_id":"56f980864f1c1bc31df0024b","slug":"fatehabad-news-hindi-news-crime-bikers-action-snatching-police-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की फटकार पड़ी तो खुद गश्त पर उतरे एसएचओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी की फटकार पड़ी तो खुद गश्त पर उतरे एसएचओ
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाूना
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग
- फोटो : fatehabad
फतेहाबाद जिले में स्नैचिंग के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस की नींद टूट गई है। दो दिन में बाइक सवार बदमाशों द्वारा बुजुर्ग महिलाओं की बालियां झपटने की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चौकसी बढ़ा दी है। खुद थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद गश्त पर उतर गए हैं। इस अभियान के तहत अनेक मार्गों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों की तलाशी ली जा रही है।
ज्ञात रहे कि जहां शनिवार बाद दोपहर को शहर के वार्ड नं. 1 में सूरजनहार डेरे के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक वृद्धा के कानों की सोने की बालियां झपट ली थी, वहीं रविवार दोपहर को शहर की प्रमुख मॉडल टाउन कॉलोनी में भी अज्ञात नकाबपोश युवकों ने प्रमुख व्यापारी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विनोद जैन की रिश्तेदार वृद्धा की बालियां झपट ली थी। 24 घंटे के अंतराल में ही बालियां झपटने की घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।
उपरोक्त मामला जिला पुलिस कप्तान के संज्ञान में आने के बाद सोमवार को ही उन्होंने रतिया थाना के प्रभारी तथा अन्य पुलिस कर्मियों की विशेष बैठक बुलाई थी और इस मामले को लेकर काफी फटकार भी लगाई थी। बताया जाता है कि स्नैचिंग के मामलों को अंजाम देने वाले युवकों की धरपकड़ को लेकर पुलिस कप्तान ने विशेष हिदायतें दी थी और इन हिदायतों के तहत ही आज थाना प्रभारी ने स्वयं कमान संभालते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर दोपहिया वाहनों पर चलने वाले अनेक संदिग्ध युवकों के दस्तावेजों की न केवल जांच-पड़ताल की, बल्कि उनकी पूछताछ भी की।
विज्ञापन
वृद्धाओं को निशाना बना रहा है गिरोह : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि बदमाशों को काबू करने के लिए पूरे जिले में मुहिम चलाई गई है। इसके लिए उन्होंने लोगों से भी सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी कॉलोनी में कोई भी संदिग्ध युवक घूमता दिखाई नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।