{"_id":"5749e0cb4f1c1b2f07691d68","slug":"fatehabad-news-hindi-news-crime-attack-asi-police-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा-साला ने ईट मारकर एएसआई का फोड़ा सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा-साला ने ईट मारकर एएसआई का फोड़ा सिर
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
एएसअाई पर हमला
- फोटो : fatehabad
गुरुनानक पुरा चौकी में तैनात एक एएसआई को रात के समय घूम रहे युवक को टोकना महंगा पड़ गया। टोकने के दो दिन बाद गश्त कर रहे एएसआई पर जीजा-साला ने हमला कर दिया और सिर ईट मारकर सिर फोड़ दिया। घायल एएसआई को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी जीजा-साला पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुनानक पुरा चौकी में तैनात एएसआई महाबीर ने बताया कि दो दिन पूर्व रात के समय जब गश्त पर था, तब रतिया चुंगी पर कुछ युवक झुंड बनाकर बैठे थे। इस दौरान उन युवकों को घर जाने के लिए कहा। इसके बाद शुक्रवार रात को जब गश्त पर था, तभी रतिया चुंगी पर ललित उर्फ गट्टू पुत्र जगदीश ने रोक लिया और कहा कि तूने मेरे साले दीपक को क्यों टोका? सबके बीच में उसकी बेइज्जती की है।
इस दौरान दोनों ने अचानक एएसआई महाबीर के सिर पर ईट मार दी और फरार हो गए। एएसआई ने मौके पर मौजूद अन्य लोगों की सहायता से गुरुनानक पुरा चौकी में सूचना दी। इसके बाद एएसआई को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरुनानक पुरा चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।