{"_id":"58b31baa4f1c1bc05683102d","slug":"fatehabad-murder-money-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेनदेन के चलते हुई थी टोहाना के बंसीलाल की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लेनदेन के चलते हुई थी टोहाना के बंसीलाल की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
टोहाना पुलिस की गिरफ्त में बंसीलाल के हत्या के दोनों आरोपी ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व इलाके से लापता हुए प्रॉपर्टी डीलर बंसीलाल की हत्या की गुत्थी को शहर पुलिस ने सुलझा लिया है। बंसीलाल की हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन को वजह बताया गया है। टोहाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते दो आरोपियों को काबू किया है जबकि मुख्य आरोपी अभी तक फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी टोहाना व दूसरा हिसार का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले में पुलिस हत्या के बाद शव को नहर में फेंकने में प्रयोग किए गए ट्रक को बरामद किया जाएगा। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टीमें गठित कर छापामारी की जा रही है तथा शीघ्र ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
यूं हुआ खुलासा
उक्त आरोपियों ने पैसे के लेन देन के चलते बंसी लाल की हत्या को अंजाम दिया था और शव को घग्गर नदी में फेंक दिया था। मृतक के बेटे ने बीती 13 फरवरी को अपने पिता के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी थी। जिसके बाद 22 फरवरी को गांव तलवाडा के पास बंसीलाल की लाश घग्गर नदी में मिली थी। पुलिस की ओर से जांच के बाद इस मामले मे टोहाना की गीता कालोनी निवासी श्याम, हिसार निवासी कश्मीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है वही टोहाना निवासी मुख्य आरोपी रमेश कुमार अभी फरार है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि उक्त लोगों ने पैसे के लेनदेन को लेकर टोहाना मे ही प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की और शव को बांधकर घग्घर नदी में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि रस्सी से गला दबाकर मृतक की हत्या की गई थी। उसके बाद शव के हाथ और पैर बांधकर उसे नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
यूं दिया वारदात को अंजाम
इस दौरान थाना शहर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने मृतक बंसी के लगभग ढाई लाख रुपये देने थे। 13 जनवरी को आरोपी रमेश बंसी के घर गया तथा बंसी की ही बाइक पर कश्मीर को साथ ले आया तथा जिसके बाद वे गीता कालोनी स्थित रमेश के घर आ गए। इस दौरान बंसी टीवी देख रहा था तो आरोपी रमेश ने पीछे से रस्सी से उसका गला दबा दिया। जिसके उसकी मौत हो गई तथा उसके शव को रस्सी से बांधकर बेड में रख दिया।
इसके बाद रमेश बाइक पर ट्रक यूनियन गया और वहां श्यामलाल से मिला। जिसके बाद उन्होंने श्यामलाल के रिश्तेदार का ट्रक लिया और शव को ट्रक में डालकर घग्घर नदी की ओर चल दिए। यहां उन लोगों ने बंसी के शरीर पर पत्थर बांधने के बाद शव को नहर में फेंक दिया। 22 फरवरी को जब मृतक का पांव का एक हिस्सा बाहर आया तो यह किसी व्यक्ति ने देख लिया और उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में रखवाया। मृतक के बीघड़ निवासी दामाद कालू ने अखबार में जब बंसी का फोटो देखा तो वह उसके बेटे जितेंद्र को लेकर अग्रोहा पहुंचा और शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।