फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, loan, bank manager, arrest, harayana

लोन पास करने के बदले रिश्वत लेता बैंक मैनेजर काबू

Fri, 22 Jul 2016 11:56 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 22 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, loan, bank manager, arrest, harayana
बैंक मैनेजर काबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के धर्मशाला रोड स्थित दि फतेहाबाद प्राइमरी को-आप्रेटिव बैंक (कृषि ग्रामीण विकास बैंक) के मैनेजर को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने काबू किया है। बैंक मैनेजर दड़ोली निवासी धर्मपाल लोन पास करने की एवज में तीन फीसदी नजराना ले रहा था। बैंक मैनेजर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि चिंदड निवासी मक्खन ने शिकायत दी थी कि प्राइमरी को-आप्रेटिव बैंक में उसने अपनी पत्नी कृष्णा के नाम पर लोन लेने के लिए अर्जी दी थी। बैंक ने 14 जुलाई को लोन पास कर दिया। मक्खन का आरोप है कि मैनेजर धर्मपाल लोन पास करने की एवज में 10 फीसदी रिश्वत की मांग कर रहा था। फिर पांच प्रतिशत मांगने लग गया और आखिर में तीन प्रतिशत पर सौदा तय हो गया। इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि मक्खन ने मैनेजर द्वारा रिश्वत मांगने की बात की रिकॉर्डिंग कर ली और उन्हें शिकायत दी।
विज्ञापन



पास किए गए लोन की रकम देने के लिए बैंक मैनेजर ने मक्खन को शुक्रवार को बैंक में बुलाया। भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मौके पर रेड करने के लिए नायब तहसीलदार छेलूराम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मैनेजर ने मक्खन को दिए चेक की रकम कैश करवाने के बाद बैंक में मंगवा ली। आरोप है कि इस दौरान मैनेजर ने 6 लाख रुपये में से 18 हजार रुपये रख लिए और बाकी राशि मक्खन को दे दी। इशारा मिलते ही विजिलेंस ने रेड करते हुए बैंक मैनेजर को दबोच लिया। बैंक मैनेजर ने तीन फीसदी के हिसाब से रिश्वत लेने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीवी-बच्चों से मेरी बात करवा दो
रिश्वत के आरोप में पकड़े गए बैंक मैनेजर धर्मपाल ने विजिलेंस टीम से गुहार लगाई कि उसे उसकी बीवी और बच्चों से बात करवा दो। धर्मपाल ने टीम को कहा कि उसके बीवी-बच्चे कोटा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed