{"_id":"58c9870e4f1c1b250832a84e","slug":"fatehabad-insurance-policy-fraud-76-thoushand-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस पॉलिसी में पैसे जमा करने के नाम पर 76 हजार हड़पे, चार नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंश्योरेंस पॉलिसी में पैसे जमा करने के नाम पर 76 हजार हड़पे, चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंश्योरेंस कंपनी में पैसे जमा करवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 76 हजार की ठगी करने काम मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने मामले के पीड़ित रामस्वरूप की शिकायत पर रोहित शर्मा, अंकित शर्मा और सौरभ शुक्ला निवासी टाटा एआईए इंश्योरेंस कंपनी स्थित कनाट पैलेस दिल्ली के विरुद्ध धोखाधड़ी के आरोप में धारा 420, 406 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ठगी का शिकार हुए रामस्वरूप ने बताया कि उसने पुत्र व पुत्री जिनिया के नाम से 2004 में टाटा एआईए की बीमा पॉलिसी ली थी।
पत्नी की मौत के बाद उसने पिछले साल अपनी पुत्री जिनिया की पॉलिसी में जमा रकम को निकलवाने के लिए कंपनी से संपर्क किया तो उसे दिल्ली कार्यालय से रोहित शर्मा का फोन आया कि वह कंपनी के सीईओ सौरभ शुक्ला के खाते में 3800 रुपये जमा करवा दे ।
इसके बाद उसकी जमा राशि को अदा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद उससे अंकित शर्मा के खाते में भी 23 हजार रुपये मेडिकल के नाम पर जमा करवा लिये गए। रामस्वरूप का आरोप है कि रोहित शर्मा ने चार बार में उससे कुल 76 हजार 241 रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद जब उसने रोहित शर्मा से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। जब उसने कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनकी ओर से पैसे जमा करवाने के लिए किसी ने संपर्क नहीं किया है। इस बारे में बात करने पर सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा।