फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, hindi news, crime, rape, arrest

नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर भेजा

Fri, 17 Feb 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में रतिया पुलिस ने मुख्य आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां पर पुलिस ने उसके दूसरे साथी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसका रिमांड मांगा। इस पर कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
विज्ञापन

रतिया के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा और उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गत दिवस उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान हिमांशु और अर्श नामक दो युवक जबरन उसके घर में घुस आए। एक युवक ने जहां उसका मुंह दबाया वहीं दूसरे युवक ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर आरोपी युवकों के खिलाफ घर में घुसकर अपराध करने और पोस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि एक आरोपी युवक हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे आरोपी अर्श की गिरफ्तारी के लिए हिमांशु को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed